Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Air India की फ्लाइट में क्रू के सदस्यों के साथ बदसलूकी, न्यूयार्क से नई दिल्ली आ रहा था विमान; आरोपी गिरफ्तार

न्यूयार्क से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक यात्री द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। यात्री पर न सिर्फ आपत्तिजनक भाषा व शब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि क्रू की महिला सदस्यों के प्रति ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो पूरी तरह अशोभनीय है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Gautam Kumar MishraEdited By: Shyamji TiwariUpdated: Wed, 04 Oct 2023 12:31 AM (IST)
Hero Image
एयर इंडिया के विमान में क्रू के सदस्यों के साथ बदसलूकी

गौतम कुमार मिश्रा, नई दिल्ली। न्यूयार्क से नई दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में एक यात्री द्वारा बदसलूकी का मामला सामने आया है। यात्री पर आरोप है कि उसने न सिर्फ आपत्तिजनक भाषा व शब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि क्रू की महिला सदस्यों के प्रति ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जो पूरी तरह अशोभनीय है।

आरोपित को पुलिस ने दबोचा

आईजीआई थाना पुलिस ने विमान में तैनात क्रू की शिकायत पर आरोपित अभिनव के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन जारी है। इस मामले में थाना में की गई शिकायत में विमान की क्रू ने पुलिस को बताया है कि वे एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 102 के इकोनोमी क्लास में क्रू हैं।

लगातार गालियां दे रहा था आरोपित

इन्होंने अभिनव शर्मा नामक यात्री पर आरोप लगाया है कि उसने एकाएक अपने अलग बगल बैठे यात्रियों व क्रू के सदस्यों पर चिल्लाना शुरु कर दिया। इस दौरान वह लगातार गालियां दे रहा था। उसे बार बार ऐसा नहीं करने को कहा गया, लेकिन वह किसी की भी बात नहीं सुन रहा था।

क्रू सदस्यों के बारे में अशोभनीय बात रहा था यात्री

उसकी हरकतों को देखते हुए केबिन सुपरवाइजर ने पहले उसे मौखिक चेतावनी दी। इसके बाद भी जब उसकी हरकतें जारी रही तो उसे लिखित चेतावनी दी गई। इसके बाद भी वह कुछ भी समझने को तैयार नहीं था। उसने गैलरी में आकर वहां मौजूद सभी को गालियां देनी शुरू कर दी। विमान की महिला क्रू सदस्यों के बारे में उसने अशोभनीय बातें शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- Air India: दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट अचानक पहुंची पाकिस्तान के एयर स्पेस, वापस लौटी राजधानी

स्थिति बिगड़ता देख जब क्रू के सदस्य उसे काबू करने की कोशिश करने लगे तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस स्थिति को देख आसपास मौजूद यात्रियों में भय का माहौल बन गया। उसका व्यवहार लगातार उग्र से और उग्र होता चला गया। क्रू ने आरोप लगाया है कि उसकी भाषा से लग रहा था कि उसके मन में देश के लिए कोई सम्मान नहीं है।

यह भी पढ़ें- Ghaziabad: 10 साल के लिए विदेश में नौकरी, एक करोड़ रुपये की मांग... 'मैनेजर' ने ऐसे झोंकी आंखों में धूल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें