Move to Jagran APP

दिल्ली के वसंत कुंज में मर्चेट नेवी के पूर्व अधिकारी पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

52 वर्षीय महिला ने मर्चेट नेवी के एक पूर्व अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Mon, 31 Aug 2020 02:58 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के वसंत कुंज में मर्चेट नेवी के पूर्व अधिकारी पर महिला ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय महिला ने मर्चेट नेवी के एक पूर्व अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि 21 अगस्त को वह गंगा अपार्टमेंट में घर के सामने डीडीए द्वारा किये जा रहे सर्वे के दौरान वह लोगों के साथ खड़ी थीं।

इसी बीच अपार्टमेंट के ही अन्य टावर में रहने वाले नेवी अधिकारी ने पीछे से उन्हें धक्का देते हुए गलत तरीके से छुआ। इससे वह असंतुलित हो गईं और पास में खड़े पति ने उन्हें संभाला। आरोप है कि आरोपित पहले भी उन्हें गलत नीयत से घूरता रहता था और छिपकर उनकी और उनकी बेटी की फोटो खींचता था। पीडि़ता ने पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है।

22 वर्ष से फरार चल रहा भगोड़ा गिरफ्तार

वहीं, मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने 22 वर्ष से फरार चल रहे 60 वर्षीय भगोड़े बदमाश दीनू को गिरफ्तार किया है। वह पुलिस से छिपकर राजस्थान के अलवर में रह रहा था। आरोपित अंबेडकर नगर थाने का घोषित बदमाश है। वह वर्ष 1998 से ही फरार था। लिहाजा, अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। नई दिल्ली के डीसीपी डॉ. ईश सिंघल ने बताया कि आरोपित को एसआइ जय सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया।

दीनू ने अंबेडकर नगर इलाके में वर्ष 1989 में तीन साथियों के साथ कपड़े की दुकान में चोरी की थी। बाद में पुलिस ने वारदात में शामिल दीनू और उसके अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद से ही दीनू फरार हो गया था। अधिकारी ने बताया कि बदमाश पर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान मे चार मुकदमे दर्ज हैं, वहीं वह इन मामलों में अलवर, किशनगढ़, राजस्थान, भोंडसी, गुरुग्राम व तिहाड़ की जेलों में सजा काट चुका है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।