Move to Jagran APP

दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, एक को शराब पिलाई दूसरी का अपहरण किया

एक केस में दो आरोपितों ने किशोरी को शराब पिला सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे केस में तीन आरोपितों ने छात्रा संग गन्ने के खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया।

By Amit SinghEdited By: Updated: Fri, 31 Aug 2018 06:28 PM (IST)
Hero Image
दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म, एक को शराब पिलाई दूसरी का अपहरण किया

नोएडा/गाजियाबाद (जेएनएन)। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक वारदात में दो आरोपितों ने किशोरी का अपहरण कर पहले उसे शराब पिलाई फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे मामले में तीन आरोपित छात्रा का अपहरण कर उसे गन्ने के खेत में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद नशे में छात्रा को घर के बाहर फेंका

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत दस्तमपुर गांव में 16 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर सामुहिक दष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवकों ने उसे अपहृत किया था। दुष्कर्म करने से पहले दोनों ने किशोरी को जबरन शराब भी पिलाई। आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी 24 अगस्त को अपने घर से सिलाई सीखने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद आरोपित युवक किशोरी को किसी सूनसान जगह पर ले गए। वहां आरोपितों ने पहले किशोरी को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

बृहस्पतिवार रात किशोरी ने थाने पहुंचकर सामुहिक दुष्कर्म की शिकायत दी। उसकी शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ पॉक्सो और एससीएसटी एक्त के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि किशोरी दोनों आरोपितों को नहीं जानती थी। लिहाजा अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे दस्तमपुर गांव स्थित उसके घर के बाहर फेंक दिया।

गांव के ही तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 11वीं की नाबालिग छात्रा संग भी दो युवकों द्वारा सामुहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपितों ने छात्रा को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर सामुहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपितों का एक तीसरा साथी भी वहां मौजूद था, जो निगरानी कर रहा था।

छात्रा के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ पॉक्सों एक्ट और सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी बुधवार शाम अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी कराने के लिए साइकिल से पास के गांव स्थित बाजार गई थी। जब वह लौट रही थी तो मोटरसाइकिल सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया।

आरोप है कि इसके बाद एक युवक ने छात्रा की साइकिल को पास के खेत में लगे एक ट्यूबवेल के पास छिपा दिया। इसके बाद दो युवक उसे जबरन खींचकर गन्ने के खेत में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान तीसरा युवक वहीं खेत के पास खड़ा होकर निगरानी कर रहा था।

इस वारदात के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती सुनाई। बुधवार देर शाम परिजन छात्र को लेकर मुरादनगर थाने पहुंचे। एसओ लक्षेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी जाहिद, टिंकू व अंकुश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।