Move to Jagran APP

Delhi Monsoon: लगातार तीसरे साल जून में दिल्ली पहुंचा मानसून, जानें कब-कब समय से पहले हुई एंट्री

दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 27 जून है। लेकिन 2010 से लेकर अभी तक 15 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून में मानसून ने छह बार (2013 2015 2018 2020 2022 व 2023) ही दस्तक दी है। यह सातवां साल है जब मानसून जून में आया है। तीन बार यह समय से पहले आ गया है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Published: Sat, 29 Jun 2024 02:49 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2024 02:49 PM (IST)
राजधानी दिल्ली में लगातार तीसरे साल जून में हुई मानसून की एंट्री।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून की दस्तक इस बार करीब करीब समय पर ही कही जा सकती है। हालांकि एक दिन की आंशिक देरी जरूर हुई। यह लगातार तीसरा साल है, जब मानसून जून में ही आ गया है। उम्मीद इस बार इस मानसून में अच्छी वर्षा होने की भी है।

दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 27 जून है, लेकिन 2010 से लेकर अभी तक 15 वर्षों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो जून में मानसून ने छह बार (2013, 2015, 2018, 2020, 2022 और 2023) ही दस्तक दी है। यह सातवां साल है, जब मानसून जून में आया है। तीन बार (2013, 2020 व 2023 में) ही ऐसा हुआ है, जब यह समय से पहले आ गया हो। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य भारत में दस्तक देने के बाद ही मानसून दिल्ली में पहुंचता है।

2010 से 2024 तक 15 वर्षों में मानसून ने दिल्ली में कब-कब दी दस्तक

साल मानसून आगमन
2024 28 जून
2023 25 जून
2022 30 जून
2021 10 जुलाई
2020 25 जून
2019 5 जुलाई
2018 28 जून
2017 2 जुलाई
2016 2 जुलाई
2015 25 जून
2014 3 जुलाई
2013 16 जून
2012 7 जुलाई
2011 8 जुलाई
2010 5 जुलाई

ये भी पढ़ें- Delhi Rain Update: दिल्ली में आज सुबह भी कई इलाकों में हुई वर्षा, मौसम विभाग ने जारी किया चार दिनों का ऑरेंज अलर्ट


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.