Move to Jagran APP

ठंड ने तोड़ा एक और रिकॉर्ड, नवंबर के तीसरे दिन की सुबह भी रही 10 सालों में सबसे ठंडी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 से लेकर अभी तक तीन नवंबर की तारीख का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है।

By JP YadavEdited By: Updated: Tue, 03 Nov 2020 09:47 AM (IST)
Hero Image
दिल्ली और एनसीआर में बढ़ी ठंड, तापमान भी गिरा।
नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड इस बार नित नए रिकॉर्ड बना रही है। 29 अक्टूबर की ठंड ने पिछले 58 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था तो अब नवंबर की शुरुआत में हर रोज ही पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इस कड़ी में एक और दो नवंबर को ठंड ने दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़े थे और अब मंगलवार को भी 2010 के बाद से सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई है। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान में यह गिरावट सिंगल डिजिट में चले जाने के आसार हैं। यानी शनिवार तक दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सिसय तक जा सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 2011 से लेकर अभी तक तीन नवंबर की तारीख का यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। मालूम ही कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.8 और रविवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यानी नवंबर में हर रोज ठंड नया रिकॉर्ड बना रही है। पहले जो ठंड दिसंबर में पड़ा करती थी, इस साल दिल्ली वाली नवंबर में ही महसूस कर रहे हैं।

स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इतना कम तापमान जाने और ठंड बढ़ने की मुख्य रूप से दो वजह हैं। पहली यह कि इन दिनों आसमान साफ चल रहा है। बादल बिल्कुल नहीं हैं। इस तरह के मौसम में गर्मी और सर्दी दोनों तेजी से बढ़ते हैं। दूसरी वजह यह कि हवा इस समय शांत यानि गतिहीन है। इससे सुबह धुंध भी बढ़ रही है। जल्द ही कुहासा भी पड़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 10 डिग्री रहने की संभावना है। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान एक अंक (सिंगल डिजिट) पर आ जाएगा।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।