Move to Jagran APP

जबरन सेवानिवृत्ति किए गए अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम देगा धरना

जबरन सेवानिवृत्ति किए गए अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम देगा धरना देने की योजना बना रही है।

By Pooja SinghEdited By: Updated: Sat, 02 Nov 2019 01:32 PM (IST)
Hero Image
जबरन सेवानिवृत्ति किए गए अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम देगा धरना

नई दिल्ली, जेएनएन। भ्रष्टाचार या काम में लापरवाही बरतने पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) की ओर से 39 निगमों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन सेवानिवृत्ति देने के निगम के निर्णय के खिलाफ इंजीनियर्स फोरम (Engineers Forum) ने मोर्चा खोल दिया है। फोरम ने निगम के निर्णय का विरोध करते हुए सोमवार को विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

सोमवार को 12 से चार बजे तक फोरम ऑफ एमसीडी इंजीनियर्स के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें तीनों नगर निगम के जूनियर्स इंजीनियर्स शामिल होंगे। फोरम ऑफ एमसीडी इंजीनियर्स के प्रधान एसडी तोमर और जनरल सेक्रेटरी एपी खान का कहना है कि सर्विस नियम 56 जे के तहत निगम द्वारा जिन 38 इंजीनियरों व एक अन्य विभाग के अधिकारी को समय पूर्व सेवानिवृत किया गया है।

यह कार्य गलत तरीके से किया गया है, क्योंकि इन अधिकारियों पर 56 जे के तहत कार्रवाई बनती ही नहीं है। तोमर ने आगे कहा कि इन इंजीनियरों को चार्जशीट और वेतन घटाए जाने के मामले में हटाया गया है, लेकिन ये सभी मामले दस-पंद्रह साल पुराने हैं, जिसकी सजा ये अधिकारी भुगत चुके हैं और सभी को पदोन्नति भी मिल चुकी है।

ऐसे में पुरानी चार्जशीटों को लेकर इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि निगमायुक्त को इंजीनियरिंग विभाग में ही कामचोर और दागी अधिकारी दिखाई दिए हैं। 32 अन्य विभागों में क्या कोई कामचोर अथवा दागी अधिकारी नहीं हैं। प्रतिनियुक्ति पर जो अधिकारी निगम में आते हैं, क्या वे सभी बेदाग होते हैं, वे जो भ्रष्टाचार करते हैं, उन पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं होती।


दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

यह भी पढ़ें: Delhi traffic advisory on Chhath Puja 2019: दिल्ली-NCR के लोगों के लिए अहम खबर, 2 दिन इन इलाकों में रहेगा रूट डायवर्ट

यह भी पढ़ें: AgustaWestland case: ED ने क्रिश्चियन मिशेल के बयान रिकॉर्ड करने के लिए दिल्ली कोर्ट से मांगी अनुमति

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।