Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली तक कब दौड़ेगी Namo Bharat Train? अब नहीं करना पड़ेगा ज्यादा इंतजार; इसी साल शुरू होगा ट्रायल

Namo Bharat Train के दिल्ली तक चलने का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। नमो भारत ट्रेन के दिल्ली तक चलने पर सबसे ज्यादा फायदा नोएडा में नौकरी करने वालों को होगा। क्योंकि न्यू अशोक नगर स्टेशन नोएडा के बहुत पास में है। वहीं NCRTC की ओर से नवंबर माह में न्यू अशोक नगर तक ट्रायल होने की बात कही गई है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 09 Sep 2024 01:53 PM (IST)
Hero Image
Namo Bharat Train: इसी साल नवंबर माह में न्यू अशोक नगर तक होगा नमो भारत ट्रेन का ट्रायल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Namo Bharat Train के दिल्ली तक चलने का इंतजार कर रहे लोगों को लिए एक खुशखबरी है। वैसे तो मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है, लेकिन अभी नोएडा में जॉब करने वालों को इसका बेसब्री से इंतजार है।

दिल्ली तक चलने में अभी कितना करना होगा इंतजार

मेरठ से दिल्ली तक नमो भारत से सफर करने के लिए अभी कम से कम दो-तीन महीने का इंतजार करना होगा। हालांकि, एनसीआरटीसी ने ट्रायल को लेकर घोषणा कर दी है। उम्मीद है कि सफल ट्रायल होने के बाद लोग नमो भारत ट्रेन से दिल्ली तक सफर कर सकेंगे। न्यू अशोक नगर तक इस साल भी ट्रेन का संचालन हो सकता है।

अब न्यू अशोक नगर तक ट्रायल होने में सिर्फ दो महीने

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी NCRTC) ने हाल ही में बताया कि इसी साल नवंबर महीने में साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर New Ashok Nagar Station के बीच करीब 12 किलोमीटर के खंड पर ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। खास बात है कि साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच काम बहुत तेजी से चल रहा है। न्यू अशोक नगर का स्टेशन भी बनकर तैयार हो गया है। अब सिर्फ फिनिशिंग का कार्य बचा है।

महज 40 मिनट में तय होगा सफर

साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक ट्रायल होने के बाद नमो भारत ट्रेन Namo Bharat Train का संचालन शुरू हो जाएगा। फिर मेरठ साउथ से लेकर न्यू अशोक नगर तक नमो भारत ट्रेन फर्राटा भरेगी। वहीं, न्यू अशोक नगर तक चलने पर सबसे ज्यादा नोएडा में नौकरी करने वालों को इसका फायदा होगा। वे मेरठ से मात्र 40 मिनट में नोएडा पहुंच जाया करेंगे। ऐसे में उनके समय की बहुत बचत होगी।

कितना हो सकता है मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर का किराया

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम NCRTC के अनुसार, अभी मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक स्डैंडर्ड कोच का किराया 110 रुपये है, Namo Bharat Ticket जबकि प्रीमियम कोच का किराया 220 रुपये है। अभी मेरठ साउथ से न्यू अशोक नगर का किराया निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन मेरठ साउथ से न्यू अशोक तक स्डैंडर्ड क्लास का किराया 150 रुपये के आसपास रखा जा सकता है। हालांकि, इससे कम भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली और मेरठ मेट्रो में कौन सबसे फास्ट और सुविधाएं किसमें ज्यादा? नमो भारत ट्रेन से कितना होगी अलग, जानिए सबकुछ

लगभग पूरा हो चुका न्यू अशोक नगर स्टेशन का काम

न्यू अशोक नगर स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है। कॉनकोर्स और प्लेटफॉर्म लेवल पूरे हो चुके हैं और छत का काम प्रगति पर है। न्यू अशोक नगर तक ट्रैक बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। ओएचई और सिग्नलिंग का काम भी प्रगति पर है। बताया गया कि न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन की लंबाई लगभग 215 मीटर और चौड़ाई 30 मीटर है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में Namo Bharat Train के दौड़ने की आ गई तारीख, जानें कब से कर सकेंगे सफर; NCR के लोगों को भी फायदा