Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

NEET UG Results 2024: नीट-यूजी रिजल्ट में दिल्ली का दिखा दम, टॉपर्स में आठ विद्यार्थियों ने मारी बाजी

NEET UG Final Results नीट-यूजी का अंतिम संशोधित रिजल्ट आ चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद रिजल्ट जारी कर दिया। दिल्ली के मृदुल मान्या ने पहले स्थान पर जगह बनाई है। वहीं पर नीट-यूजी के टॉपर्स में राजधानी के आठ विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। इस लेख के माध्यम से आप जानेंगे उन सभी सफल स्टूडेंट्स के बारे में।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 27 Jul 2024 09:04 AM (IST)
Hero Image
NEET UG Results: नीट-यूजी की परीक्षा सफल करने वालों में आठ विद्यार्थी दिल्ली के शामिल। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। (NEET UG Final Results) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से नीट-यूजी के परिणाम जारी किए गए हैं। इनमें अव्वल रहने वाले छात्रों में आठ राजधानी दिल्ली से हैं। पहली रैंक लाने वाले 17 छात्रों में दो दिल्ली के हैं। इनमें मृदुल आनंद ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दिव्यांश छठवें स्थान पर हैं।

महिला टॉपर्स की सूची में दिल्ली की चार छात्राएं

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( NTA Released Result) की ओर से जारी की गई महिला टॉपर्स की सूची में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की चार छात्राएं शामिल हैं। इनमें रिषिका अग्रवाल ने 716 अंक पाए हैं और 22वीं रैंक हासिल की है। अनुषा श्रीवास्तव ने 29वीं रैंक पाई है। उनको 715 अंक मिले हैं। सौम्या गुप्ता 715 अंक के 75वीं रैंक पर हैं।

 दिल्ली से 66,132 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

ओजल राव ने 95 रैंक हासिल की है। उनके भी 715 अंक हैं। इनके अलावा दिल्ली के क्रिश अग्रवाल ने 715 अंकों के साथ 24वीं रैंक और सुजॉय दत्ता ने 55वीं रैंक हासिल की है। राजधानी दिल्ली से 2024 की नीट यूजी में 68,139 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें 66,132 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

आखिर में 46,811 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। इस परिणाम की 2023 से तुलना करें, तो राजधानी में 2024 में नीट यूजी में पंजीकृत होने वाले, परीक्षा में बैठने वाले और चयनित होने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। 2023 में 55,890 छात्रों ने नीट यूजी में पंजीकरण कराया था। 54,701 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 39,764 छात्र परीक्षा में सफल हो सके थे।

यह भी पढ़ें: यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने से दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल संकट, AAP बोली-सफेद झाग का केंद्र करे उपाय

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें