Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सांस लेने में समस्या, दिल्ली एम्स में कराए गए भर्ती; हालत चिंताजनक

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सांस लेने में समस्या आने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। सुबह 10.30 बजे उन्हें एम्स लाया गया। अभी वे आइसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Abhi MalviyaUpdated: Wed, 19 Apr 2023 10:03 PM (IST)
Hero Image
नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सांस लेने में समस्या आने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को सांस लेने में समस्या आने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। सुबह 10.30 बजे उन्हें एम्स लाया गया। अभी वे आइसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि नेपाल के राष्ट्रपति को कल आक्सीजन के स्तर में गिरावट के बाद काठमांडू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल जांच में पता चला है कि उनके फेफड़ों में संक्रमण है। मिली जानकार के अनुसार, 78 वर्षीय पौडेल को काठमांडू के महाराजगंज में टीचिंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां उपचार के बाद इन्हें कोई आराम नहीं मिला। एम्स के श्वसन विभाग के डाक्टर ने बताया कि उन्हें सांस लेने में समस्या होने के चलते सुबह एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें आइसीयू में रखा गया है।

एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए पौडेल

काठमांडू में प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ ने पौडेल का हालचाल जानने के लिए अस्पताल का दौरा किया था। अब हालत में सुधार ना दिखने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति एक महीने के भीतर अस्पताल में भर्ती हुए। पिछले हफ्ते पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।