Move to Jagran APP

दो हजार के नकली नोट की तस्करी मे एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली नोट की तस्करी मे एक बदमाश क

By Edited By: Updated: Tue, 30 Jan 2018 09:08 PM (IST)
Hero Image
दो हजार के नकली नोट की तस्करी मे एक गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली नोट की तस्करी मे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मुनीष अहमद के रूप मे हुई है। उसके पास से 1.6 लाख के दो हजार के नकली नोट बरामद हुए है। बांग्लादेश से मालदा और पटना के रास्ते नकली नोट दिल्ली लाए जाते थे।<ढ्डह्म> क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को पता चला था कि नकली नोट तस्कर दरियागंज इलाके मे आने वाला है। जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर उपेद्र सिंह की टीम ने तस्कर मनीष अहमद को दबोच लिया। उसके पास से 1.6 लाख के नकली नोट बरामद हुए। सभी नोट 2-2 हजार के थे। मूल रूप से सिंभावली, हापुड़ निवासी मुनीष दिल्ली के खानपुर मे इलेक्ट्रीशियन का काम करता है। मारपीट के मामले मे वर्ष 2014 मे वह तिहाड़ जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात नकली नोट की तस्करी करने वालो से हुई थी। जेल से निकलने के बाद वर्ष 2015 मे वह पटना निवासी रोहित से नकली नोट लाकर दिल्ली मे खपाने लगा। इस मामले मे पुलिस ने वर्ष 2016 मे उसे दोबारा गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद मुनीष फिर से नकली नोट की तस्करी करने लगा। नकली नोट बांग्लादेश से पश्चिमी बंगाल के रास्ते भारत मे लाए जाते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकली नोट की गुणवलाा इतनी अच्छी है कि सामान्य व्यक्ति इनकी पहचान नही कर सकता है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे मे जानकारी जुटा रही है।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।