Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Delhi Lok Sabha Chunav Result 2024: दिल्ली में खुला BJP का खाता, बांसुरी स्वराज ने नई दिल्ली सीट से लहराया 'जीत' का परचम

नई दिल्ली सीट (New Delhi lok sabha election Result Live) राजधानी की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। इस बार यहां मुकाबला कड़ा है। बीजेपी ने यहां से दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को उतारा है वहीं गठबंधन के तहत आप के हिस्से में आई इस सीट पर सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया गया है। यहां से मीनाक्षी लेखी लगातार दो बार जीत चुकी हैं।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Tue, 04 Jun 2024 06:30 PM (IST)
Hero Image
बीजेपी की बांसुरी स्वराज ने आप के सोमनाथ भारती को दी शिकस्त।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 25 मई को संपन्न लोकसभा चुनाव (Delhi lok sabha chunav Result 2024) के नतीजे मंगलवार को आ गए। दिल्ली के सातों सीटों में से पहली सीट पर बीजेपी का खाता खुल गया है। यहां से बांसुरी स्वराज ने पहली जीत दर्ज की है। बांसुरी ने आप के सोमनाथ भारती को कड़ी शिकस्त दी है। बासुरी स्वराज को 4,53,185 मत मिले।

बांसुरी के निकटतम प्रतिद्वंदी आप के सोमनाथ भारती को 3,74,815  मत मिले। इस तरह बांसुरी ने आप उम्मीदवार को 78,370 के मार्जिन से हराया। वहीं आप के बागी नेता और बीएसपी उम्मीदवार राजकुमार आनंद तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 5629 मत हासिल हुए।

शुरुआत से ही बढ़त बनाए हुए थीं बांसुरी स्वराज

भाजपा की बांसुरी स्वराज को प्रारंभिक मतों की गिनती में 1,34,559 वोट हासिल हुए थे। वहीं आप के सोमनाथ भारती को 1,14,101 मत हासिल हुए। इस तरह बांसुरी स्वराज आप उम्मीदवार से 20,458 मतों से आगे थीं।

नई दिल्ली सीट राजधानी की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। इसी लोकसभा सीट में सीएम केजरीवाल का भी विधानसभा क्षेत्र आता है।

वहीं यह इलाका कांग्रेस नेता अजय माकन भी माना जाता है। इस बार बीजेपी ने मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) पर भरोसा जताया है। वहीं आप ने यहां से अपने विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को पहली बार उम्मीदवार बनाया।

इस बार इस सीट पर 55.47 फीसदी मतदान हुआ। वहीं 2019 में इस सीट पर 56.91 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार करीब 1 फीसदी मतदान कम हुआ है। कम मतदान को घटते हुए जनाधार का कारण माना जाता है, लेकिन इस बार गणित इसके उलट है।

यह सीट कांग्रेस नेता अजय माकन का गढ़ माना जाता है, क्योंकि वह इस सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता रहीं बांसुरी स्वराज पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। उन्हें दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी होने का लाभ भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Delhi Lok sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

बांसुरी स्वराज की प्राथमिकताएं

  1. रोजगार सृजन के लिए स्टार्टअप हब बनाना
  2. सील व्यावसायिक परिसरों की डी सीलिंग करना
  3. आयुष्मान योजना को लागू करवाना
  4. ट्रैफिक की समस्या दूर करना
  5. रात में सुरक्षा के लिए ड्रोन से निरीक्षण कराना

सोमनाथ भारती की प्राथमिकताएं

  1. आवारा और पालतू कुत्तों की समस्या का निराकरण
  2. आपका सांसद आपके द्वार के लिए बैठक करना
  3. अंतिम छोर तक मेट्रो स्टेशन की कनेक्टिविटी करना
  4. मोहल्ला ग्रुप बनाना
  5. यातायात और पार्किंग समस्या का समाधान करना

2019 में दोबारा जीती थीं मीनाक्षी

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने दोबारा जीत हासिल की थी। उन्हें 5,04,206 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन को 2,56,504 वोटो से हराया था। अजय माकन को कुल 2,47,702 वोट मिले थे।

2014 में क्या रहा था जनादेश

2014 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 4,53,350 वोट मिले थे। आप के आशिष खेतान को 2,90,642 वोट मिला था। वहीं कांग्रेस के अजय माकन 1,82,893 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। बता दें, अजय माकन ने 2004 और 2009 में इस सीट से जीत हासिल की थी। इस बार गठबंधन के कारण यह सीट आप के हिस्से में आई।

इसमें आती हैं 10 विधानसभा सीटें

1951 में बनी देश की सबसे पुरानी नई दिल्ली लोकसभा सीट में कुल 10 विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें करोल बाग, पटेल नगर, मोती नगर, दिल्ली कैंट, राजेंदर नगर, नई दिल्ली, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, आर के पुरम, ग्रेटर कैलाश विधानसभा शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग 2009 की रिपोर्ट के आंकड़ों के मुताबिक, नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,373,146  मतदाता हैं। इनमें से 767,222 वोटर्स पुरुष हैं और बाकी 605,924 महिला वोटर्स हैं। यहां की कुल आबादी 21,753,486 है।

इसी सीट से राजेश खन्ना बने थे सांसद

नई दिल्ली लोकसभा सीट से पहला चुनाव 1952 में हुआ था। किसान मजदूर प्रजा पार्टी की महिला उम्मीदवार सुचेता कृपलानी ने कांग्रेस उम्मीदवार मन मोहनी सहगल को हराकर जीत दर्ज की थी। साल 1992 में सुपर स्टार राजेश खन्ना कांग्रेस के टिकट पर इसी सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को हराया था। इस सीट से लाल कृष्ण आडवाणी साल 1991 में और 1977 और 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी जीतकर संसद पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें- South Delhi lok sabha Chunav Result 2024: दक्षिणी दिल्ली में दो गुर्जरों के बीच रहा कड़ा मुकाबला, अब परिणाम पर सबकी नजर