Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिना अनुमति के पेड़ की छंटाई करने पर वन विभाग ने दिल्ली पुलिस पीसीआर पर लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

एनजीटी ने मंगोलपुरी स्थित ओल्ड पुलिस स्टेशन परिसर में बिना अनुमति के पेड़ काटने और दो पेड़ों की छंटाई करने पर दिल्ली पुलिस पीसीआर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि 30 दिनों के भीतर जमा करने और पेड़ काटने के बदले पांच पौधे लगाने का आदेश दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एनजीटी में रिपोर्ट दाखिल कर पेड़ काटे जाने की बात स्वीकार की है।

By Vineet Tripathi Edited By: Sonu Suman Updated: Sat, 24 Aug 2024 10:26 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली पुलिस पीसीआर पर पेड़ काटने पर एनजीटी ने लगाया एक लाख का जुर्माना।

विनीत त्रिपाठी, नई दिल्ली। मंगोलपुरी स्थित ओल्ड पुलिस स्टेशन काम्प्लेक्स में बिना अनुमति के एक पेड़ के काटने व दो पेड़ाें की छटाई करने पर वन विभाग ने दिल्ली पुलिस पीसीआर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उप वन संरक्षक (उत्तरी) ने तीस दिन के अंदर जुर्माना राशि जमा करने का आदेश देते हुए पेड़ काटने के बदले पांच पौधे लगाने का आदेश दिया है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस उपायुक्त पीसीआर ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में रिपोर्ट में दाखिल करके पेड़ काटे जाने के तथ्य को स्वीकार किया और कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया है। यह भी कहा कि पेड़ काटने की कार्रवाई की बात अधिकारियों की जानकारी में नहीं थी। डीसीपी पीसीआर ने कहा कि ठेकेदार द्वारा पेड़ों की गलती से कटाई की गई।

पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया

रिपोर्ट में डीसीपी पीसीआर ने कहा कि प्रदूषण को लेकर दिल्ली पुलिस सजग है और पेड़ काटे जाने के तथ्य की जानकारी मिलने पर सभी कर्मचारियों को परिवारजन के जन्मदिन पर पेड़ लगाने को लेकर प्रोत्साहित किया गया है। यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस और विशेष तौर पर पीसीआर यूनिट लगातार पौधारोपण अभियान चलती है और ओल्ड पुलिस लाइन में कई पौधे लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Land For Job Scam: लालू, तेजस्वी के खिलाफ ईडी के आरोपपत्र पर संज्ञान लेने पर निर्णय स्थगित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर