Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2012 Delhi Nirbhaya case: फांसी से पहले सामने आ सकता है चारों दोषियों का इंटरव्यू

Nirbhaya Case HC ने जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि वे निर्भया मामले के दोषियों के साक्षात्कार की अनुमति के लिए मीडिया हाउस की याचिका पर विचार करें।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 12 Mar 2020 08:47 AM (IST)
Hero Image
2012 Delhi Nirbhaya case: फांसी से पहले सामने आ सकता है चारों दोषियों का इंटरव्यू

नई दिल्ली, पीटीआइ। Nirbhaya Case : आगामी 20 मार्च को होनी वाली फांसी से पहले निर्भया मामले में चारों दोषियों (विनय कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता, मुकेश सिंह और अक्षय कुमार सिंह) का साक्षात्कार मीडिया में आ सकता है। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान तिहाड़ जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से कहा है कि वे निर्भया मामले के दोषियों के साक्षात्कार की अनुमति के लिए मीडिया हाउस की याचिका पर विचार करें। 

यहां पर बता दें कि देश को हिलाकर रखने वाले दिल्ली के निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषी मुकेश कुमार के विदेशी मीडिया को दिए इंटरव्यू पर केंद्र ने नाराजगी जताई थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचा था और देश में इस इंटरव्यू के प्रसारण पर रोक लगा दी थी।

बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी करते हुए आगामी 20 मार्च को सुबह 5:30 बजे फांसी देने की तारीख मुकर्रर की है। डेथ वारंट जारी होने के बाद चारों दोषियों को तिहाड़ जेल संख्या-3 में फांसी दी जानी है। इसके लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

चारों के स्वास्थ्य पर रखी जा रही है नजर

जेल प्रशासन ने चारों दोषियों पर कड़ी निगाह रखनी शुरू कर दी है। इसके लिए बाकायदा सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। बता दें कि पिछले महीने पवन ने अपना सिंह दीवार पर दे मारा था, जिससे उसे चोट आई थी। इससे सबक लेते हुए तिहाड़ जेल प्रशासन इस बार काफी सतर्क है। 

जल्लाद को बुलाने के लिए यूपी को लिखा जाएगा पत्र

फांसी की तारीख नजदीक आता देखकर तिहाड़ प्रशासन जल्द ही उत्तर प्रदेश सरकार को जल्लाद को भेजने के लिए पत्र लिखेगा। बताया जा रहा है कि मेरठ से जल्लाद को फांसी से तीन दिन पहले यानी 17 मार्च तक तिहाड़ बुला लिया जाएगा, जिससे फाइनल फांसी के ट्रायल को अंजाम दिया जा सके।