Move to Jagran APP

दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों से मानसून लौटा, बारिश होगी या रहेगी उमस? जानिए IMD ने क्या कहा

Weather News दिल्ली-एनसीआर सहित आसपास के क्षेत्रों में अब बारिश की संभावना नहीं है क्योंकि अब मानसून की विदाई हो चुकी है। बारिश न होने के कारण तेज धूप भी निकल रही है जिस कारण अभी उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। मानसून अभी कुछ हिस्सों में बचा है जहां से अगले कुछ दिनों में इसकी विदाई हो जाएगी।

By sanjeev Gupta Edited By: Geetarjun Updated: Wed, 02 Oct 2024 03:42 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों से मानसून लौटा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी, IMD) ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों और मध्य भारत के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी हो गई है। अगले दो-तीन दिनों के दौरान क्षेत्र के बाकी हिस्सों से भी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

इस बीच, दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से शुक्रवार के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

इन राज्यों से मानसून लौटा

बुधवार को आईएमडी द्वारा जारी बयान में कहा गया, "दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे जम्मू और कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान से वापस चला गया है।"

इन हिस्सों से भी जल्द लौटेगा मानसून

"अगले दो तीन दिनों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के शेष हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल चल रही हैं।"

ये भी पढ़ें- Weather Update: तेज धूप ने बढ़ाई उमस और गर्मी, आज के मौसम का हाल यहां पढ़िए

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।