Move to Jagran APP

Noida Twin Tower Blast: गया, गया और हमेशा के लिए गया...कुछ ऐसा था ब्लास्ट के वक्त नजारा

टावर को पास से गिरते हुए देखना का सपना पूरा हुआ है। लोग टावर गिरने का वीडियो बनाने के लिए जहां-तहां खड़े हो गए।ऐसे लोगों को समझाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।लोग तो भूखे-प्यासे ही घर से टावर को गिरता हुए देखने के लिए फ्लाईओवर पर पहुंच गए।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sun, 28 Aug 2022 11:25 PM (IST)
Hero Image
ध्वस्त हो चुके टावर पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच कौतूहलका विषय बना हुआ था। फोटो- विपिन।

नोएडा [मोहम्मद बिलाल]। गया, गया और हमेशा के लिए गया... देख भाई देख टावर गिर गया। जी हां कुछ ऐसे बोल लोगों की जुबान से टावर गिरने के बाद सुनने को मिले। ध्वस्त हो चुके टावर पिछले कुछ दिनों से लोगों के बीच कौतूहलका विषय बना हुआ था। टावर को गिरते हुए देखने के लिए सुबह से लोग सेक्टर-128 स्थित फरीदाबाद फ्लाईओवर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस और सेक्टर-108 के पास खाली मैदान में जुटने लगे थे।

सभी बना रहे थे वीडियो

दिल्ली के रहने वाले सगीर ने बताया कि रविवार को काम बंद होने के कारण टावर को गिरता देखने के लिए पहुंचे। सेक्टर-63 के रहने वाले तीरथ ने बताया कि टावर गिरने का वीडियो बनाया है। इंटरनेट मीडिया पर डालने के साथ परिवार के साथ साझा किया है।

— Mohd Bilal | मोहम्मद बिलाल (@BilalBiswani) August 28, 2022

टावर को गिरते देख डर गई

श्रमिक कुंज से आई कमलेश ने बताया सारा कामकाज छोड़कर परिवार के साथ टावर को गिरता देखकर बहुत डर गई, लेकिन धूल का गुबार कम होने के बाद डर खत्म हुआ। परिवार के साथ आई बच्ची श्रेया ने बताया कि पिछले कई दिन से टावर के गिरने संबंधी खबर अखबार में पढ़ने के साथ टीवी पर देख रही थी।

सपना पूरा होने जैसा था नजारा

टावर को पास से गिरते हुए देखना का सपना पूरा हुआ है। लोग टावर गिरने का वीडियो बनाने के लिए जहां-तहां खड़े हो गए। ऐसे लोगों को समझाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। कई लोग तो भूखे-प्यासे ही घर से टावर को गिरता हुए देखने के लिए फ्लाईओवर पर पहुंच गए, लेकिन डायवर्जन लागू होने के बाद ऐसे लोगों को अपने घर पहुंचने में मशक्कत करनी पड़ी। लोगों को कई किलोमीटर पैदल तलना पड़ा। कई लोगों ने तो टावर गिरने के बाद इसका वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

इंटरनेट धीमा रहने से परेशानी

टावर के आसपास के क्षेत्र में सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क की समस्या रही। वीडियो और फोटो खींचने के बाद इंटरनेट मीडिया पर साझा करने के दौरान परेशानी हुई। कई लोग घरवालों को वीडियो काल नहीं कर पाए। लोगों ने टावर ढहते समय घरवालों को यह दृश्य दिखाने के लिए वीडियो काल की योजना बनाई थी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।