Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

North-East Delhi lok sabha Chunav Result 2024: मनोज तिवारी ने लगाई 'जीत' की हैट्रिक, कन्हैया कुमार को इतने भारी अंतर से हराया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीट दिल्ली की सबसे हॉट सीट मानी जाती है और इस बार मुकाबला यहां पर कड़ा रहा। बीजेपी ने तीसरी बार मनोज तिवारी पर भरोसा जताया था जिस पर वह खड़े उतरे हैं। वहीं गठबंधन के तहत कांग्रेस के हिस्से में आई इस सीट पर कन्हैया कुमार को उतारा गया। कन्हैया कुमार एक बार फिर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं कर पाए।

By Sonu Suman Edited By: Sonu Suman Updated: Tue, 04 Jun 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार को एक लाख से अधिक मतों से हराया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 25 मई को संपन्न लोकसभा चुनाव (Delhi lok sabha chunav Result 2024) के नतीजे आ गए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट पर बीजेपी के मनोज तिवारी ने बड़ी जीत हासिल कर ली है। तिवारी ने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 1 लाख 38 हजार 778 मतों से शिकस्त दी। 

मनोज तिवारी ने 8,24,451 मत हासिल किए, वहीं कन्हैया कुमार को 6,85,673 वोट हासिल हुआ। तीसरे स्थान पर बहुजन समाज पार्टी के अशोक रहे, जिन्हें 12138 मत हासिल हुआ।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट राजधानी की सबसे हॉट सीट मानी जाती है। इस इलाके में पूर्वांचल वासियों की खासी तादाद रहती है। यही कारण है कि सभी दल यहां से पूर्वांचल के ही चर्चित चेहरे को उतारने पर विश्वास करती है। इस बार बीजेपी ने अपने पुराने चेहरे मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पर ही भरोसा किया। वहीं कांग्रेस ने यहां से कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को पहली बार उम्मीदवार बनाया।

यहां 62.94 प्रतिशत मतदान हुआ था

दिल्ली में इस बार चुनाव की खास बात यह रही कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट (North East Delhi lok sabha chunav Result 2024) पर सर्वाधिक मतदान हुआ। यहां पर लगभग 62.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट से इस बार 28 प्रत्याशियों ने चुनावी रण में भाग्य आजमाया था।

हालांकि मुख्य मुकाबला मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के बीच है। कन्हैया कुमार इससे पहले बिहार के बेगूसराय से लेफ्ट के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे, हालांकि बीजेपी के गिरिराज सिंह से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

ये भी पढ़ें-

Delhi Lok sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

मनोज तिवारी की प्राथमिकताएं

  1. सोनिया विहार का पुस्ता रोड डबल करवाना
  2. यमुना रिवर फ्रंट का निर्माण कराना
  3. मुकुंदपुर बुराड़ी में झील पार्क का निर्माण
  4. खजूरी एवं बुराड़ी में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण
  5. जगतपुरी में उत्सव पंडाल बनवाना

कन्हैया कुमार की प्राथमिकताएं

  1. गंदे पानी की समस्या को दूर करना
  2. लोगों को जाम से निजात दिलाना
  3. खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत कराना
  4. यमुनापार क्षेत्र का विकास कराना
  5. जनप्रतिनिधि की उपलब्धता हर
  6. समय सुनिश्चित करना

2019 में शीला दीक्षित को हराया

साल 2019 में मनोज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को शिकस्त दी थी। शीला दीक्षित आखिरी बार अपना लोकसभा चुनाव लड़ रही थी। तब मनोज तिवारी ने उन्हें बड़े अंतर से हराया था। तिवारी को 7,87,799 वोट, वहीं कांग्रेस की शीला दीक्षित को 4,21,697 वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी ने यहां से दिलीप पांडे को चुनाव मैदान में उतारा था, जिन्‍हें  1,90,856 वोट मिले थे।

2014 का क्या रहा था परिणाम?

साल 2014 में मनोज तिवारी पहली बार इस सीट से उम्मीदवार बनाए गए थे। तब उनके सामने आम आदमी पार्टी के आनंद कुमार थे। मनोज तिवारी को 5,96,125 (45.25%) वोट मिले, जबकि आप के आनंद कुमार को 4,52,041 (34.31%) वोट मिले। कांग्रेस ने भी जयप्रकाश अग्रवाल को यहां से उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें महज 2,14,792(16.31%) मत हासिल हुए।

सीट के बारे में जानें

भारत के परिसीमन आयोग द्वारा 2008 में यह सीट पहली बार अस्तित्व में आया। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट में 10 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। इसमें बुराड़ी, रोहताश नगर, बाबरपुर, तिमारपुर, सीलमपुर, गोकलपुरी, सीमापुरी, घोंडा, मुस्तफाबाद और करवाल नगर शामिल हैं। इनमें से सीमापुरी और गोकलपुरी के क्षेत्र अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। भारत की 2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में 2,241,624 लोगों की आबादी है।

ये भी पढ़ेंः New Delhi lok sabha Chunav Result 2024: नई दिल्ली सीट पर बजेगी जीत की 'बांसुरी' या सोमनाथ की होगी जयकार? इस हॉट सीट पर रहेगी नजर