Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब हरियाणा चुनाव में जोर आजमाइश करेंगे केजरीवाल, AAP सांसद ने बताया पूरा प्लान

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने जानकारी दी कि हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और अरविंद केजरीवाल जी कल 20 सितंबर से प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में रोड शो करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार जनता बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने जा रही है।

By Jagran News Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 19 Sep 2024 03:37 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा चुनाव में 20 सितंबर से रोड शो करेंगे अरविंद केजरीवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा, "हम पूरी ताकत से हरियाणा में चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतरे हैं। हम जनता के मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे और जनता हमें आशीर्वाद देगी।"

उन्होंने कहा कि हम सभी विधानसभा सीटों पर अच्छे सरकारी स्कूल और अस्पताल, किसानों, जवानों और युवाओं को न्याय दिलाने के मुद्दे के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 20 सितंबर से हरियाणा में अरविंद केजरीवाल रोड शो करेंगे। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी और अरविंद केजरीवाल जी कल 20 सितंबर से प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं में रोड शो करेंगे।

हरियाणा में BJP को ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था,… pic.twitter.com/Sp09M3Opsq— AAP (@AamAadmiParty) September 19, 2024

सभी दलों ने सिर्फ जनता को परेशान किया: संदीप पाठक

उन्होंने कहा कि हरियाणा में BJP को ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इसलिए उन्होंने खट्टर साहब की जगह नायब सिंह सैनी को सीएम बनाया। बीजेपी वालों को भी मालूम है कि वे सत्ता से जाने वाले हैं। हरियाणा की जनता ने सभी दलों को पूरा मौका दिया, लेकिन इन सभी दलों ने जनता को केवल परेशान किया। इस बार जनता बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने जा रही है।

सभी पार्टियां आप के घोषणा पत्र की नकल कर रही: संदीप पाठक

पाठक ने कहा कि आज सभी पार्टियां आम आदमी पार्टी के घोषणापत्र की नकल कर रही हैं। मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि अगर कोई अच्छा काम कर रहा है, तो सबको उसे कॉपी करना चाहिए, उसकी आलोचना नहीं करनी चाहिए। लेकिन वे उसे लागू कैसे करेंगे? ये सभी पार्टियां सिर्फ नीतियां घोषित करती हैं, लेकिन उन्हें लागू नहीं करतीं।

यह भी पढ़ें- Delhi CM Oath: आतिशी के साथ पांच नेता भी लेंगे मंत्री पद की शपथ, मंत्रिमंडल में एक नया चेहरा होगा शामिल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर