Move to Jagran APP

दिल्ली में फायरिंग: दो पक्षों में गोलीबारी से एक की मौत, दो युवक हुए घायल

Delhi Firing दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल लोग पुलिस की हिरासत में हैं। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

By shamse alam Edited By: Geetarjun Updated: Sun, 20 Oct 2024 09:41 PM (IST)
Hero Image
घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करती दिल्ली पुलिस की टीम।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। Delhi Firing News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित कर दी गई हैं। उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

दो लोग गोली लगने से घायल

मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है। वहीं, घायलों की पहचान नरेंद्र और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को अस्पताल से एक युवक को गोली लगने से मौत की जानकारी मिली। पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि गोली लगने से घायल युवक जहांगीरपुरी डी ब्लॉक निवासी दीपक को मृत घोषित कर दिया गया है।

दो पक्षों में गोली चलने की मिली सूचना

वहीं, पुलिस को अस्पताल में दो अन्य लोगों जहांगीरपुरी निवासी नरेंद्र और सूरज को गोली लगने के बाद भर्ती कराए जाने की जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि डी ब्लॉक 900 वाली गली में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

पार्क में हुई गोलीबारी

पुलिस जांच में पता चला कि दीपक, उसका भाई और अन्य साथी 900 वाली गली के साथ पार्क में खड़े थे। तभी नरेंद्र और सूरज वहां अन्य लोगों के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। दोनों पक्षों ने पिस्टल निकालकर एक दूसरे पर गोलीबारी कर दी।

10 राउंड चली गोली

दोनों तरफ से करीब 10 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। इस हमले में दीपक की गर्दन, दोनों पैरों और पीठ पर चार गोली लगी है। वहीं, नरेंद्र की पीठ और सूरज के पैर में भी गोली लगी है। पुलिस ने दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिश, CRPF स्कूल की दीवार के पास धमाका; कारों और दुकानों के शीशे टूटे

पुलिस हिरासत में घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घायल पुलिस के हिरासत में हैं। जिसका अभी इलाज चल रहा है। अन्य बदमाशों की भी शिनाख्त कर ली गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी पकड़ लेगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।