Move to Jagran APP

Delhi Fire News: मायापुरी इलाके में मास्क बनाने की यूनिट में लगी भीषण आग, एक शख्स की मौत

Delhi Fire News जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक मास्क बनाने की यूनिट में यह आग शनिवार सुबह लगी जबकि दमकल विभाग की आग की सूचना 345 पर मिली। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

By JP YadavEdited By: Updated: Sat, 26 Dec 2020 09:28 AM (IST)
Hero Image
सूचना पर आग बुझाने का काम जारी है।
नई दिल्ली, एएनआइ। पश्चिमी दि्ल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार सुबह एक मास्क बनाने की यूनिट में भीषण आग लग गई। ताजा जानकारी के मुताबिक, इस आग में झुलसने से जहां एक शख्स की जान चली गई है, वहीं सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने 2 लोगों को बचा लिया है। घायलों को नजदीक के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इनका उपचार जारी है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है,लेकिन आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, मायापुरी इलाके में स्थित इस मास्क  बनाने की यूनिट में आग शनिवार सुबह लगी, जबकि दमकल विभाग की आग की सूचना 3:45 पर मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाने का काम तेज कर दिया गया। इस हादसे में एक शख्स की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतक की पहचान जुगल किशोर के रूप में हुई है। दमकल के अधिकारियों के मुताबिक, मास्क फैक्टरी कपंनी तीसरी मंजिल पर स्थित थी। मशीनों और कच्चे माल की वजह से सम्भवत दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि डीएफएस टीम द्वारा तैयार यूनिटों के टीम ने दरवाजे और दीवारें तोड़े कर तीन लोगों को बचाया है। 

1. Jugal Kishor age 45 yrs (Dead)

2.Aman Ansari age 18yrs (safely)

3.feroj Ansari age 24 yrs

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आग लगने की सूचना पर मौक पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मास्क बनाने की इस यूनिट में से 2 लोगों को बचा लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली फायर सर्विसेज (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग का कहना है कि फैक्टरी में आग की सूचना पर शनिवार तड़के 3.54 बजे मिली। इसके बाद तत्काल 6 दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।