Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

31 अक्‍टूबर से इंडिया गेट पर जुटेंगे देश भर के KV के छात्र, PM मोदी के सपने को करेंगे साकार

31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक इंडिया गेट लॉन में kv के छात्रों द्वारा चार दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बच्‍चे थीम के द्वारा समाज को मैसेज देंगे।

By Prateek KumarEdited By: Updated: Sat, 26 Oct 2019 05:02 PM (IST)
Hero Image
31 अक्‍टूबर से इंडिया गेट पर जुटेंगे देश भर के KV के छात्र, PM मोदी के सपने को करेंगे साकार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की तरफ से 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक इंडिया गेट लॉन में चार दिवसीय एक भारत, श्रेष्ठ भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आमतौर पर तीन दिन का होता था, लेकिन पहली बार यह चार दिनों का हो रहा है। इस कार्यक्रम में इस बार देश भर के केंद्रीय विद्यालय के छात्र चार थीम पर प्रदर्शनी लगाते हुए संदेश देंगे।

फिट इंडिया और प्‍लास्‍टिक पर प्रतिबंध की थीम पर लगेगी प्रदर्शनी 

कार्यक्रम में फिट इंडिया, समग्र शिक्षा जल सुरक्षा, एकल उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध और स्वच्छ भारत जैसे चार थीम पर प्रदर्शनी लगेगी। हर दिन एक थीम पर एक प्रदर्शनी। इस बार देश के दो हजार से अधिक छात्र इसमें हिस्सा लेंगे।

पिछले साल 1600 छात्रों ने दिखाया था जलवा

पिछले साल 1600 से कुछ अधिक छात्रों ने इस पर्व में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इसका उद्घाटन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। पर्व में पहली बार भाषा संगम होने जा रहा है। इसके तहत केवीएस के 25 संभाग (डिवीजन) के छात्र एक-दूसरे से उसकी भाषा में बात करेंगे। इस दौरान वे सौ वाक्य या तो लिखेंगे या बोलेंगे। इस पर्व में देश के हर राज्य के दूसरे राज्य जोड़ा जाता है। संगठन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया इस वर्ष भाषा संगम के तहत गुजरात के छात्र तमिल लिखते एवं बोलते हुए नजर आएंगे। ठीक ऐसे ही तमिलनाडु के छात्र गुजराती लिखते और बोलते हुए नजर आएंगे। यह पर्व पिछले 30 सालों से आयोजित किया जा रहा है। पिछले पांच सालों से यह पर्व आयोजित हो रहा है।

सभी के लिए खुला है पर्व

केवीएस के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने सभी लोगों से आह्वान किया है कि वे इस पर्व में अवश्य पहुंचें और छात्रों का उत्साहवर्धन करें। 31 अक्टूबर को 12 बजे पर्व का उद्घाटन होगा। इस दिन शाम 5 बजे तक लोग आ सकते हैं। वहीं 1 से 3 नवंबर के दौरान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लोग पर्व में आ सकते हैं। इसमें सभी का प्रवेश निशुल्क है।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर