Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के संगम विहार में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति की मौत; बच्ची समेत दो घायल

राजधानी दिल्ली के संगम विहार में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दीप सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा बच्ची समेत एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल शख्स जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में भर्ती है जबकि नाबालिग लड़की का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Sat, 28 Oct 2023 08:44 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के संगम विहार में फटा गैस सिलेंडर, एक व्यक्ति की मौत; किशोरी समेत दो घायल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के संगम विहार में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दीप सिंह नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा बच्ची समेत एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई हैं। घायल शख्स जेपीएन एपेक्स ट्रॉमा सेंटर (एम्स) में भर्ती है, जबकि नाबालिग लड़की का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई है।

— ANI (@ANI) October 28, 2023

गैस भरने वाले सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाम को लगभग चार बजे संगम विहार इलाके में गुब्बारे में गैस भरने वाले सिलेंडर में ब्लास्ट होने की सूचना मिली थी। जिसमें गुब्बारा बेचने वाले की मौत हो गई। मृतक की पहचान कानपुर के दीप सिंह(50) के रूप में हुई, जो संगव विहार इलाके में ही रहता था।

गैस तैयार करते वक्त फटा सिलेंडर

पुलिस ने बताया कि शाम को दीप सिंह गैस सिलेंडर में कैल्शियम कार्बाइड और पानी रखकर गैस तैयार कर रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर फट गया और दीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पास में काम कर रहे एक मजदूर हनीफ अंसारी(35) और 6 साल की बच्ची को मामूली चोटें आईं।

ये भी पढ़ें- iPhone की जगह निकला बर्तन धोने वाला साबुन, उपभोक्ता आयोग ने अमेजन और विक्रेता कंपनी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर