Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Assembly: जानिए कहां हैं वो 8 विधायक? दिल्ली में AAP के 62 MLAs; विश्वास मत के समय सिर्फ पहुंचे 54

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन शनिवार को सदन में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान विश्वास पारित हो गया। दिल्ली में AAP के पास 62 विधायक हैं लेकिन विधानसभा में कुल 54 विधायक ही सदन पहुंचे। इसके बार खूब चर्चा हुई लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद इस बार में जानकारी दी। विश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Sat, 17 Feb 2024 05:37 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन शनिवार को सदन में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस दौरान विश्वास पारित हो गया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के पास 62 विधायक हैं, लेकिन विधानसभा में कुल 54 विधायक ही सदन पहुंचे। इसके बार खूब चर्चा हुई, लेकिन मुख्यमंत्री ने खुद इस बार में जानकारी दी।

— AAP (@AamAadmiParty) February 17, 2024

विश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन का समय दोपहर 2 बजे से रहेगा। अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में संबोधन भी दिया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 70 में से 62 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 8 विधायक हैं। इस तरह अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा और वोटिंग कराई गई थी। विधानसभा ने विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया। वोटिंग में आप सरकार के समर्थन में 54 वोट और विपक्ष में सिर्फ एक वोट पड़ा।

भाजपा की ओर से सिर्फ एक विधायक

विधानसभा में दोनों ओर से सिर्फ 55 विधायक ही मौजूद रहे। जिसमें 54 आप के थे। भाजपा के आठ में से सात विधायक की कार्यवाही से सस्पेंड होने के चलते बाहर रहे। सिर्फ नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने ही विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग की।

अरविंद केजरीवाल क्या बोले

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले सिर्फ सत्ता के लिए आए हैं। यह सत्ता के षडयंत्र से हमें कुचलने की कोशिश करेंगे, लेकिन हम लोगों के आशीर्वाद से फिर खड़े हो जाएंगे।

उन्होंने बताया कि विश्वास प्रस्ताव को लाने का मकसद ये था कि हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश हुई थी। हमारा एक भी विधायक नहीं टूटा है। दो बीमार हैं, तीन बाहर हैं और दो विधायक (मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन) जेल में हैं और एक के यहां शादी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर