Move to Jagran APP

तीसरी शादी करने गया था गाजियाबाद में तैनात PAC जवान, पहली को देखा तो उड़ गए होश

बकौल महिला, उसका पति गुपचुप तरीके से एक और युवती से शादी कर चुका है। दोनों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

By JP YadavEdited By: Updated: Thu, 03 May 2018 08:37 AM (IST)
Hero Image
तीसरी शादी करने गया था गाजियाबाद में तैनात PAC जवान, पहली को देखा तो उड़ गए होश

गाजियाबाद/बुलंदशहर (जेएनएन)। गाजियाबाद में तैनात पीएसी के जवान को तीसरी शादी की चाहत ने मुश्किल में फंसा दिया। हुआ यूं कि वह दूल्हा बनकर बरातियों के साथ तीसरी शादी करने पहुंचा था। वहां पहुंचा तो दूल्हा चौंक गया कि  उसकी पहली पत्नी पहले से ही बैठी हुई थी। फिर क्या था पहली पत्नी को देखकर वह वहां से भाग खड़ा हुआ। दूल्हा गाजियाबाद से था और बरात बुलंदशहर गई थी। 

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर के मैरिज होम में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीसरी शादी करने आए पीएसी जवान की पहली पत्नी वहां पहुंच गई। हंगामा होता देख दूल्हा फेरों से पहले ही बरात लेकर रफू-चक्कर हो गया।

पुलिस ने पहली पत्नी व दुल्हन के भाइयों का शांति भंग में चालान कर दिया। रविवार रात नगर के एक मैरिज होम में शिकारपुर क्षेत्र से बरात आई थी। लड़की पक्ष के लोग शादी की रस्म अदायगी में लगे थे। इसी दौरान अलीगढ़ क्षेत्र की एक महिला अपने भाई के साथ वहां पहुंची और हंगामा कर शादी रुकवा दी।

महिला का आरोप था कि जिस युवक की शादी हो रही है, वह उसका पति है। बकौल महिला, उसका पति गुपचुप तरीके से एक और युवती से शादी कर चुका है। दोनों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

महिला ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद पीएसी की 41 बटालियन में तैनात है। मामला बढ़ता देख दूल्हा बरात के साथ भाग निकला। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।