Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सामने आया सच! बलिदानी अंशुमान सिंह की पत्नी पर 'भद्दी' टिप्पणी करनेवाला निकला पाकिस्तानी? पढ़ें NCW चीफ ने क्या बताया

एक तरफ बलिदानी कैप्टन अंशुमान सिंह (Martyr Anshuman Singh) की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन सबके बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने एक बयान से सबको चौंका दिया है। उन्होंने बलिदानी की पत्नी स्मृति पर भद्दी टिप्पणी को पाकिस्तानी कनेक्शन बताया।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sun, 14 Jul 2024 02:50 PM (IST)
Hero Image
शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला पाकिस्तानी? फाइल फोटो

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बलिदानी कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW Chief Rekha Sharma) की अध्यक्ष रेखा शर्मा के बयान ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है।

रेखा शर्मा ने जताई आशंका-कमेंट करने वाला पाकिस्तानी

कीर्ति चक्र कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पर की गई 'भद्दी' टिप्पणी पर दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने पर एनसीडब्ल्यू प्रमुख रेखा शर्मा ने कहा है कि यह एक बहुत ही कम रेटिंग वाली टिप्पणी थी जिसे हमने सोशल मीडिया पर देखा और तुरंत इसका संज्ञान लिया।

पुलिस (Delhi Police) ने इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। लेकिन संभावना है कि यह व्यक्ति पाकिस्तान से है। ऐसी कई टिप्पणियां की जा रही हैं और हम उन टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं और उन मामलों में भी एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस से शिकायत कर रहे हैं।

NCW ने दिल्ली पुलिस को दी थी शिकायत

बता दें कि एनसीडब्ल्यू (राष्ट्रीय महिला आयोग) ने हाल ही में इस मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है और मामले के संबंध में दिल्ली पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज की है।

राष्ट्रपति ने अंशुमान को किया था मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने शुक्रवार (6 जुलाई) को कैप्टन अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। यह सम्मान प्राप्त करने के लिए कैप्टन अंशुमान सिंह (Captain Anshuman Singh) की पत्नी स्मृति समारोह में मौजूद थीं।

इतनी कम उम्र में अपने पति को खोने वाली स्मृति के प्रति देश के लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। वहीं, सोशल मीडिया पर एक शख्स ने स्मृति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी।