Move to Jagran APP

राष्ट्रमंडल युवा संसदः दिल्ली विधानसभा परिसर में लगाया गया पाकिस्तान का झंडा!

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली विधानसभा में तीन दिवसीय दसवीं राष्ट्रमंडल युवा संसद का उद्घाटन किया।

By Mangal YadavEdited By: Updated: Mon, 25 Nov 2019 01:56 PM (IST)
Hero Image
राष्ट्रमंडल युवा संसदः दिल्ली विधानसभा परिसर में लगाया गया पाकिस्तान का झंडा!
नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली विधानसभा में तीन दिवसीय दसवीं राष्ट्रमंडल युवा संसद का उद्घाटन किया। 27 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में 24 देशों के 47 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें दिल्ली सहित 11 प्रतिभागी भारत से होंगे। दिल्ली विधानसभा में कॉमनवेल्थ में शामिल सभी देशों के झंडे लगाए गए हैं। इसी वजह से पाकिस्तान का भी झंडा लगाया गया है। हालांकि, पाकिस्तान इसमें शामिल नहीं हो रहा है।

उद्घाटन के अवसर पर राष्ट्रमंडल संसद की कार्यकारी समिति की सभापति और कैमरून नेशनल पार्लियामेंट की उपाध्यक्ष एमीलिया लिफाका मौजूद रहे। इस मौके पर एमीलिया लिफाका के अलावा दिल्ली के सीएम केजरीवाल, विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल और कई विधायक भी मौजूद थे। 

यह पहली बार है कि भारत की कोई विधानसभा राष्ट्रमंडल युवा संसद की मेजबानी कर रही है। यह आयोजन आज से 27 नवम्बर तक चलेगा। यह कार्यक्रम युवाओं को विधायी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देने और विधायी प्रक्रियाओं और निर्णय लेने में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी ले रहे हैं हिस्सा

इस मॉक संसद में 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा लें रहे हैं। जिनमें छात्र, संसदीय अधिकारी और युवा नेता शामिल हैं। यह मॉक संसद युवाओं को एक प्रजातांत्रिक संस्थान और सुशासन के रूप में विधायिका की भूमिका और उद्देश्य से अवगत कराने का अवसर है। इससे युवाओं को संसदीय प्रजातंत्र के विविध पहलुओं का अनुभव करने और विधायी प्रक्रिया की बारीकियों को समझने का मंच मिलेगा।

लोकतंत्र में सभी को अपने विचारों को रखने का अधिकारः ओम बिरला

इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दूसरे देशों से आए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती मना रहा है। उनके बताए रास्ते पर सभी को चलने की जरूरत है। इस युवा संसद से आप सब को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। भारत लोकतांत्रिक देश है। लोकतंत्र में सभी को अपने विचारों को रखने का अधिकार है। इसलिए विपक्ष को भी सम्मान दिया जाता है।

युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिसीजन मेकिंग में शामिल किया जाना चाहिए। युवाओं के पास विचारों का भंडार होता है। इस युवा संसद से भाग ले रहे प्रतिभागियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में भाजपा के लिए आसान नहीं सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करना, 4 नेता हैं प्रबल दावेदार

Delhi Elections 2020 : मनोज तिवारी पर हरदीप पुरी का बयान बना भाजपा के लिए ' गले की हड्डी'

 मनोज तिवारी को दिल्ली में सीएम पद का चेहरा बताकर पलटे हरदीप सिंह पुरी

दिल्ली- NCR में आज से शुरू होगा बारिश का दौर, बढ़ेगी ठंड; पड़ेगा कोहरा

  दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।