Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'विपक्षी दलों से संबंध स्वीकारने के लिए दबाव बना रही पुलिस', Parliament Security Breach केस के आरोपियों ने लगाए बड़े आरोप

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार छह लोगों में से पांच ने अदालत को बताया कि दिल्ली पुलिस उन्हें विपक्षी दलों के साथ संबंध स्वीकार करने के लिए प्रताड़ित कर रही है। मनोरंजन डी सागर शर्मा ललित झा अमोल शिंदे और महेश कुमावत ने पटियाला हाउस कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष बताया कि उन्हें लगभग 70 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

By Ritika Mishra Edited By: Pooja Tripathi Updated: Wed, 31 Jan 2024 07:37 PM (IST)
Hero Image
बीते साल 13 दिसंबर की तस्वीर जब संसद की सुरक्षा में हुई थी चूक। जागरण

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार छह लोगों में से पांच ने अदालत को बताया कि दिल्ली पुलिस उन्हें विपक्षी दलों के साथ संबंध स्वीकार करने के लिए प्रताड़ित कर रही है।

पांचों आरोपित मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे और महेश कुमावत ने पटियाला हाउस कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरदीप कौर के समक्ष बताया कि उन्हें लगभग 70 कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

कोरे कागज पर साइन करने को किया मजबूर

उन्होंने अदालत को बताया कि यूएपीए के तहत अपराध करने और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के साथ संबंध रखने के लिए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करने और यही सब कबूल करने के लिए प्रताड़ित किया गया।

बिजली के झटके देने का भी है आरोप

उन्हें बिजली के झटके दिए गए। अदालत ने मामले में पुलिस से जवाब मांगा और आरोपितों की अर्जी पर सुनवाई के लिए 17 फरवरी की तारीख तय की। इस मामले की छठीं आरोपित नीलम आजाद हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें