Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi: 8 साल की बच्ची से की दरिंदगी, फिर गला रेता और चेहरे पर चाकू से किए वार; 19 दिन बाद आरोपित गिरफ्तार

दरियागंज इलाके में आठ साल की बच्ची के साथ रिजवान उर्फ बादशाह ने दरिंदगी की सारी हदें पार की थीं। सोते समय उसका अपहरण कर पहले दुष्कर्म ओर कुकर्म किया उसके बाद चाकू से गला काट दिया। पहचान छिपाने के लिए चेहरे को भी विकृत कर दिया था।

By GeetarjunEdited By: Updated: Mon, 22 Aug 2022 10:48 PM (IST)
Hero Image
गांजा-शराब पीकर 8 साल की बच्ची के साथ पार कर दी थीं दरिंदगी की हदें।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के दरियागंज इलाके 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थीं। आरोपित ने बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म और कुकर्म किया।

इसके बाद उसका बेरहमी से गला रेत दिया। फिर आरोपित ने बच्ची की पहचान छिपाने के लिए उसके चहरे पर कई बार चाकू से वार किए। इस दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई सिसक गया। पुलिस ने सोमवार को आरोपित रिजवान गिरफ्तार कर लिया, जो पेशे से कसाई है।

बच्ची ने उसे अपनी मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था

वारदात के 19 दिन बाद रिजवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह चांदनी महल इलाके का रहने वाला है। तुर्कमान गेट इलाके में वह कसाई का काम करता था। रिजवान के बच्ची की मां के साथ अवैध संबंध थे। बच्ची ने झुग्गी में अपनी मां और रिजवान को एक दिन आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

ये भी पढ़ें- Delhi News: बेटे द्वारा देखभाल नहीं करने पर दिल्ली HC पहुंचा 97 वर्षीय बुजुर्ग, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के प्रविधान को दी चुनौती

चार अगस्त को गायब हुई बच्ची का शव 18 को मिला

इसलिए रिजवान ने वारदात को अंजाम दिया। ऐसे में रिजवान ने बच्ची को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मामले में पहले दरियागंज थाना पुलिस ने चार अगस्त को बच्ची की अपहरण की प्राथमिकी पंजीकृत की थी। 18 अगस्त को उसका शव यमुना खादर इलाके में मिला।

इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी में हत्या की धारा जोड़ी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। उसके बाद उसका गला काटा गया। पीएम रिपोर्ट डाक्टरों यह भी बताया कि जिस तरह से उसका गला काटा गया था, वह किसी पेशेवर का लगता है। गला काटने के बाद उसके चहरे को चाकू से खरोचकर विकृत कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro Update: एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो की रफ्तार धीमी होने से यात्री परेशान, करीब दो घंटे बाद हुई ठीक

रात में गायब हो गई थी बच्ची

मध्य जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार अगस्त की रात को दरियागंज थाने में एक व्यक्ति ने अपनी आठ साल की बेटी के गायब होने की शिकायत दी थी। व्यक्ति ने बताया कि तीन अगस्त को वह पत्नी और चार बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रहा था। इस बीच उसकी बेटी गायब हो गई।

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस बीच 18 अगस्त को मासूम का शव बुरी तरह सड़ी-गली हालत में यमुना खादर से बरामद हुआ। स्थानीय पुलिस के इलावा स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर संदीप गोदारा और अन्यों की टीम को जांच के लिए लगाया गया।

घर आता-जाता था आरोपित

जांच में पता चला कि रकाबगंज, तुर्कमान गेट इलाके में रहने वाला कसाई रिजवान मासूम के घर आता-जाता था। वह अक्सर उसे टाफी व अन्य सामान भी दिलाता था। घटना वाले दिन रिजवान को यमुना खादर में देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

जांच में पता चला कि रिजवान और बच्ची की मां के अवैध संबंध हैं। रिजवान मासूम के झोपड़ी पर अक्सर आता था। घटना से एक दिन पूर्व मासूम ने अपनी मां और रिजवान को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस बात पर रिजवान ने मासूम को रास्ते से हटाने का ठानी। तीन अगस्त की मध्यरात्रि वह बच्ची के घर पर पहुंचा। वहां वह सोते हुए बच्ची को उठाकर यमुना खादर ले गया। वहां पहले उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी गला काट कर हत्या कर दी।

शुरूआत में पुलिस को शक था कि बच्ची की मां भी शायद इस हत्याकांड में भूमिका थी। इस आधार पर पुलिस ने उसकी मां से भी पूछताछ की। लेकिन उसकी भूमिका अभी सामने नहीं आई है। दरियागंज थाना पुलिस रिजवान के खिलाफ हत्या, पाक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर