Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार; आइसक्रीम बेचने वाले को मारी थी गोली

Delhi Crime News राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र स्थित रविदास मार्ग पर गुरुवार रात बदमाशों ने आइसक्रीम बेचने वाले को गोली मारी थी। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस केस से संबंधित पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर।

By shani sharma Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 10 Sep 2024 02:17 PM (IST)
Hero Image
Delhi Firing: गोविंदपुरी केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। पुलिस ने गोविंदपुरी में आइसक्रीम वेंडर को गोली मारने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित किसी अन्य व्यक्ति को धमकाने के लिए आए थे। शातिरों ने पहली गोली तो चला दी थी, लेकिन दूसरी गोली चलाते समय पिस्तौल के झटके से गोली वेंडर को जा लगी।

बाइक सवार बदमाशों ने की थी फायरिंग

बता दें कि छह सितंबर को गोविंदपुरी इलाके (Govindpuri icecream vendor Shot) में रविदास मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसमें एक गोली आइसक्रीम वेंडर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी विजय मोर्या के सिर में लगी थी। उन्हें गंभीर हालत में एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गोविंदपुरी निवासी अरुण उर्फ बाल और विशु उर्फ विश्वजीत के रूप में हुई है। पुलिस Delhi Police) पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह पानी बेचने एक व्यक्ति व उसके बेटे पर गोली चलाने आए थे। आरोप है कि वह आरोपितों को धमकी दे रहा था।

आरोपितों ने वारदात से दो दिन पहले भी चलाई थी गोली

इसलिए वह उसे डराने के लिए फायरिंग करने आए थे। आरोपितों ने पहली गोली तो चला दी। दूसरी गोली चलाते समय पिस्तौल का झटका लगने से उसकी नाल नीचे की तरफ हो गई। ऐसे में गोली विजय के सिर में लगी। जांच में पता चला कि आरोपितों ने वारदात से दो दिन पहले भी गोली चलाई थी। तब पुलिस को सूचना नहीं मिली थी।

यह भी पढ़ें: Delhi Crime: बाइक सवार बदमाशों ने आइसक्रीम बेचने वाले को मारी गोली, चश्मदीद ने घटना का बताया आंखों देखा हाल