Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Murder Case: आखिर दबोचा गया वांछित बदमाश, युवक को खौफनाक तरीके से उतारा था मौत के घाट

हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित को दिल्ली की दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी वारदात के बाद दिल्ली से बाहर भाग गया था। लेकिन दिल्ली में वापस आते ही उसे अरेस्ट कर लिया गया। आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। जानिए आखिर हत्या की वारदात को कैसे अंजाम दिया गया था।

By Rakesh Kumar Singh Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 05 Jul 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली में युवक की हत्या के मामले में वांछित बदमाश गिरफ्तार किया गया। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सराय रोहिल्ला में रवि यादव नाम के शख्स की हत्या करने के मामले में वांछित अजय कुमार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात में शामिल आठ अन्य को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपित हत्या और लूटपाट के पहले के दो मामलों में शामिल रहा है।

डीसीपी क्राइम ब्रांच के मुताबिक, अजय कुमार उर्फ छोटू, राखी मार्केट, जखीरा का रहने वाला है। मई माह में सराय रोहिल्ला की रहने वाली सावित्री यादव ने सराय रोहिल्ला थाने में शिकायत पर पति रवि यादव की हत्या के लिए नौ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था।

कृष्ण ने साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या

वहीं, बयान में महिला ने आरोप लगाया था कि उनके पति की हत्या जखीरा के रहने वाले कृष्ण ने अपने साथियों के साथ मिलकर की है। कृष्ण पर आनंद पर्वत में राजन नाम के शख्स की भी हत्या करने का आरोप है। वह उस मामले में मुख्य आरोपित है।

धारदार हथियार से वार कर की थी वारदात

बताया गया कि कृष्ण की रवि यादव से किसी बात को लेकर दुश्मनी थी जिससे बदला लेने के लिए कृष्ण ने अपने साथी अजय उर्फ छोटू, राहुल, शिवम, आदिल, पिचा, आकाश, अजीत व इकबाल के साथ मिलकर साजिश रचने के बाद रवि यादव की हत्या कर दी थी। आठ मई को सभी ने धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में अजय को छोड़कर सभी आरोपितों को पुलिस पहले गिरफ्तार कर चुकी है।

क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी जिम्मेदारी

वहीं, अजय के नहीं पकड़े जाने पर क्राइम ब्रांच को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसीपी नरेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर नीरज कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजय कुमार ने बताया कि उसने अपने करीबी दोस्त राजन की हत्या में शामिल रवि की हत्या की साजिश रची थी।

वारदात के बाद दिल्ली से बाहर गया था अजय

योजना के अनुसार, उसने अपने साथियों राहुल उर्फ रावल, किशन, शिवम (राजन का भाई) और अन्य के साथ मिलकर आठ मई को रोड नंबर 10, आनंद प्रभात के पास रवि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी आरोपितों ने घटनास्थल पर जश्न भी मनाया था। वारदात के बाद अजय दिल्ली से बाहर भाग गया था और कुछ समय बाद वापस दिल्ली आ गया था।

यह भी पढ़ें- Sanjay Singh: AAP में संजय सिंह का बढ़ा कद, पार्टी में मिली अब ये नई जिम्मेदारी

2019 में अजय को पुलिस ने आनंद प्रभात की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। 2023 में जेल से बाहर आने के बाद उसे सराय रोहिल्ला में लूटपाट के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें- Noida: मॉल के अंदर आग लगने से मची भगदड़, धुएं का गुबार देख अटकीं लोगों की सांसें; खौफनाक हैं तस्वीरें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें