Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राष्ट्रपति मुर्मु ने डॉक्टर्स से होते दुर्व्यवहार को बताया निंदनीय, कहा- वो तनाव भरे माहौल में करते हैं काम

President Murmu राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं आरएमएल अस्पताल के दीक्षा समारोह में डॉक्टरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को मरीजों के साथ दयालु व्यवहार करना चाहिए और महिलाओं के स्वास्थ्य पर अधिक शोध की आवश्यकता है। समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे। राष्ट्रपति ने कहा कि एमफिल की डिग्री पाने वालों में लड़कियां अधिक हैं।

By Ranbijay Kumar Singh Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 30 Sep 2024 05:21 PM (IST)
Hero Image
राष्ट्रपति मुर्मु ने डॉक्टर्स से होते दुर्व्यवहार को बताया निंदनीय, कहा- वो तनाव भरे माहौल में करते हैं काम

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान एवं आरएमएल अस्पताल के दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति डॉ. द्रौपदी मुर्मु ने‌ मेडिकल पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टर्स को डिग्रियां दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमफिल की डिग्री पाने वालों में लड़कियां अधिक हैं।

उम्मीद करती हूं कि अन्य डिग्रियों में भी लड़कियों की भागीदारी बढ़ेगी। डॉक्टर्स ने आपने कड़ी मेहनत से यह सफलता पाई है। हमारे देश में लोग डॉक्टर को भागवान मानते हैं। प्रैक्टिस के दौरान मरीज को दवा देने के दौरान आपके व्यवहार में हीलिंग टच होना चाहिए।

आवेश में आकर डॉक्टर्स से दुर्व्यवहार निंदनीय

कई‌ बार मरीज के परिजन आवेश में आकर दुर्व्यवहार कर बैठते हैं, यह निंदनीय है। कोई भी डॉक्टर मरीज का नुकसान नहीं करना चाहते। डॉक्टर तनाव भरे माहौल में काम करते हैं। उनकी भी एक सीमा है। विज्ञान अब भी कोई चुनौतियों को सुलझा नहीं पाया है।

महिलाओं के स्वास्थ्य शोध को बढ़ाने की जरूरत

डॉक्टर कई बार परेशान हो जाते हैं। इसका यह मतलब यह नहीं कि मरीज की बेहतरी नहीं चाहते। महिलाओं के स्वास्थ्य पर कम शोध किया गया है। इससे बढ़ाने की जरूरत है। स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार तेजी से काम कर रही है। टेलीमेडिसिन की मदद से दूर दराज के इलाकों में गुणवत्ता पूर्ण इलाज की उपलब्धता बढ़ी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि शिक्षा सबका अधिकार है, लेकिन प्रोफेशनल शिक्षा सौभाग्य है। सरकार भारी भरकम खर्च करती है। डॉक्टर बनाने में फैकल्टी व‌ स्वास्थ्य कर्मचारियों का भी योगदान है। अब समाज को‌ वापस देने की बारी है। आप दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं। समाज को आपसे बहुत अपेक्षा है। एक अच्छा डॉक्टर बनने से पहले पहले एक अच्छा इंसान बनें, ताकि शब्दों से दर्द कम हो जाए।

ये भी पढ़ें- CM आतिशी और केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मानहानि मामले में सुनवाई पर लगी रोक

आरएमएल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने कबा कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक तैयार हो गया है, जो जल्दी शुरू हो जाएगा। तब आरएमएल में 2200 बेड हो जाएंगे। नौ एकड़ जमीन मिली है, जहां अस्पताल का विस्तार होगा। डिग्री पाने के बाद प्रैक्टिस करने के दौरान दयालु रहें।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें