Move to Jagran APP

दादी प्रकाशमणि के स्मृति दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जारी किया डाक टिकट, उनके बारे में कही ये बात

President Draupadi Murmu चार दशक तक ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रमुख प्रशासक रहीं दादी प्रकाशमणि के स्मृति दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डाक टिकट जारी किया। कल्चरल सेंटर में डाक टिकट का विमोचन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन तपस्या का प्रकाश स्तंभ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन हमें प्रेरणा देता है।

By Jagran NewsEdited By: GeetarjunUpdated: Sat, 26 Aug 2023 09:36 PM (IST)
Hero Image
दादी प्रकाशमणि के स्मृति दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु ने जारी किया डाक टिकट, उनके बारे में कही ये बात

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। चार दशक तक ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रमुख प्रशासक रहीं दादी प्रकाशमणि के स्मृति दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डाक टिकट जारी किया। कल्चरल सेंटर में डाक टिकट का विमोचन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन तपस्या का प्रकाश स्तंभ रहा है।

भारत ने दुनिया में ज्ञान का प्रकाश फैलाया

राष्ट्रपति ने कहा कि दादी प्रकाशमणि का जीवन हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज को दुनिया में सबसे बड़े महिला नेतृत्व वाले संगठन के रूप में स्थापित किया। केंद्रीय संचार राज्यमंत्री देवू सिंह चौहान ने कहा कि शुरू से ही संतों और ऋषियों की भूमि रहे भारत ने सारे विश्व में ज्ञान का प्रकाश फैलाया है।

भारत को माना जाता है विश्व गुरु

इसी कारण से भारत को विश्वगुरु माना जाता है। राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन उत्सव मनाई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवक्ता व अतिरिक्त महासचिव, राजयोगी बी के बृजमोहन की कलाई में राखी बांध कर राष्ट्रपति भवन में रक्षा बंधन उत्सव का कल शुभारंभ किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को दी बधाई

सोमवार को 'चंद्रयान-3' ने चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचकर भारत का नाम दुनियाभर में रौशन कर दिया। इसे लेकर तमाम राजनेताओं की तरफ से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने इसरो टीम और सभी देशवासियों को इस मौके पर बधाई दीं हैं।

ट्विटर पर उन्होंने लिखी ये बात

राष्ट्रपति मुर्मू ने इस मौके पर बधाई देते हुए कहा, "मैं एक बार फिर विक्रम-लैंडर के अंदर से प्रज्ञान-रोवर की सफल लैंडिंग के लिए इसरो टीम और सभी साथी नागरिकों को बधाई देती हूं। मैं अपने साथी नागरिकों और वैज्ञानिकों के साथ उत्साह के साथ उस जानकारी और विश्लेषण की प्रतीक्षा कर रही हूं, जो प्रज्ञान हासिल करेगा और चंद्रमा के बारे में हमारी समझ को समृद्ध करेगा।"

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।