Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Crime: मालिक की बेटी के प्रेमी को गया था धमकाने, जान से धोना पड़ा हाथ; गोली मारकर की हत्या

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपियों की शिनाख्त कर रही है। दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर ने अपनी बेटी के प्रेमी को धमकाने के चलते गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक बस चालक था और प्रॉपर्टी डीलर का उसकी बेटी के साथ प्रेम संबंध था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

By shamse alam Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 01 Oct 2024 12:27 AM (IST)
Hero Image
मालिक की बेटी के प्रेमी को गया था धमकाने, जान से धोना पड़ा हाथ।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मालिक की बेटी के प्रेमी को धमकाना एक बस चालक को काफी महंगा पड़ा। चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चालक के हाथ पर लगी थी।

नरेला थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर छापामारी कर रही है।

अस्पताल पहुंचा खून से लथपथ

मृतक की शिनाख्त सोनीपत स्थित सेहरी खांडा निवासी सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जो नरेला स्थित सेक्टर- ए-9, पॉकेट एक में रहने वाले संजीव का बस चालक था। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार रात राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति खून से लथपथ आया है, जिसके हाथ में गोली लगी है।

मृतक का था प्रेम संबंध

सूचना पर पहुंची पुलिस को पता चला कि सुनील को डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संजय कॉलोनी में रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर सुनील दहिया का संजीव की बेटी के साथ प्रेम संबंध था। इसको लेकर विवाद चल रहा था।

प्रेमिका के घर जाकर परिवार को धमकाया

29 सितंबर की सुबह आरोपी प्रॉपर्टी डीलर अपनी प्रेमिका के घर गया और उनके परिवार को धमका कर वहां से चला गया। शाम में संजीव के भाई प्रदीप और चालक सुनील चार लोगों को साथ लेकर सिंघु बॉर्डर रोड पर आरोपी के प्रॉपर्टी कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन लोगों ने मौजूद उसके कर्मचारियों की पिटाई कर दी।

प्रॉपर्टी डीलर ने मार दी गोली

इसके बाद सभी प्रॉपर्टी डीलर को खोजते हुए उसके घर पहुंचे। जहां प्रॉपर्टी डीलर सुनील दहिया ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। उसके तीन चार साथी बाइक से वहां पहुंचे। हमलावरों में से एक ने हवा में गोली चलाई और फिर एक गोली सुनील पर चला दी। सुनील के हाथ में गोली लगी और वह वहीं गिर गया।

लोगों ने उसे तुरंत राजा हरीशचंद्र अस्पताल में लेकर गए। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल से पुलिस को दो खोखे मिले। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारी जुटा रही है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपियों की शिनाख्त में पुलिस जुटी हुई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें