Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के खिलाफ दिल्ली के महरौली में प्रदर्शन, पुलिस ने तेज की जांच

Shraddha Murder Case श्रद्धा वाकर हत्या मामले में मुंबई प्रदर्शन चल रहा है। वहीं देशभर में सनसनी मचा देने वाले हत्याकांड के खिलाफ दिल्ली के महरौली में प्रदर्शन चल रहा है। आरोपित आफताब ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

By Jagran NewsEdited By: Pradeep Kumar ChauhanUpdated: Tue, 15 Nov 2022 05:38 PM (IST)
Hero Image
Shraddha Murder Case: आरोपित आफताब ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। श्रद्धा वाकर हत्या मामले में मुंबई प्रदर्शन चल रहा है। वहीं देशभर में सनसनी मचा देने वाले हत्याकांड के खिलाफ दिल्ली के महरौली में प्रदर्शन चल रहा है। आरोपित आफताब ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल कर लिया है। इस पर दिल्ली पुलिस ने भी अपनी जांच तेज क र दी है। फिलहाल पुसिस श्रद्धा का कंकाल तलाश रही है।  इसके साथ ही पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। 

श्रद्धा के पिता ने की हत्यारे के लिए फांसी की मांग

श्रद्धा वाकर के पिता ने हत्या के आरोपित आफताब के लिए मौत की सजा की मांग की है। इसके साथ ही श्रद्धा के पिता ने इस हत्याकांड के पीछे लव जिहाद की आशंका जताई है। श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने कहा कि मुझे इस वारदात को लेकर लव जिहाद के एंगल पर संदेह है। हम आफताब के लिए फांसी की सजा की मांग करते हैं।

क्या है पूरा मामला

श्रद्धा मुंबई के मलाड़ में रहती थी और एक कॉल सेंटर में काम करती थी। आफताब अमीन पूनावाला भी मुंबई का रहने वाला है। यहीं दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के प्रेम संबंध बन गए। दोनों लिव-इन में रहने लगे। श्रद्धा के घरवालों को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने श्रद्धा को आफताब का साथ छोड़ने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। श्रद्धा आफताब के साथ मुंबई से निकलकर दिल्ली में रहने लगा। दोनों ऋषिकेश घूमने गए और वापस आकर दिल्ली में ही रहने लगे। यहां इन्होंने महरौली में किराए पर कमरा लिया था। आरोपित ने अपना कमरा महरौली के जंगल के पास लिया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें