Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi News: IGI एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ फेमस पंजाबी सिंगर, 50 लाख में की थी बड़ी डील

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से एक प्रसिद्ध पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर डंकी रूट और फर्जी वीजा के जरिए विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप है। गायक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक को दो साल में पांच बार अवैध तरीके से अमेरिका भेजने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sonu Rana Edited By: Sonu Suman Updated: Fri, 13 Sep 2024 09:41 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से फेमस पंजाबी सिंगर गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट थाना पुलिस ने डंकी रूट व फर्जी वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया है। 

आरोपित की पहचान पंजाब के जालंधर के फिल्लौर के फतेहजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक को दो वर्ष में पांच बार अवैध तरीके से अमेरिका भेजने की कोशिश की। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मार्च में पंजाब के तरनतारन के नोरंगाबाद गांव के गुरप्रीत सिंह को कजाकिस्तान से डिपोर्ट किया गया था। वह भूटान से थाईलैंड गया और फिर कजाकिस्तान। उसके पासपोर्ट के दो पेज फटे होने की वजह से उसे डिपोर्ट कर दिया गया।

50 लाख रुपये में अमेरिका भेजने का दिया आश्वासन

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था, इसलिए वह अपने गांव के एजेंट सुल्तान सिंह से मिला। उसने 50 लाख रुपये में डंकी रूट से अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया। गुरप्रीत ने सुल्तान सिंह को दस लाख रुपये दिए और 40 लाख रुपये अमेरिका पहुंचने के बाद देने की बात कही।

कतर में ब्राजील के फर्जी वीजा की व्यवस्था की

इस दौरान सुल्तान सिंह ने अपने सहयोगियों की मदद से कतर में ब्राजील के फर्जी वीजा की व्यवस्था की। बाद में उसके पासपोर्ट से वह पेज फाड़ दिए। इसके बाद उसने इससे पिछले वर्ष चार बार व इस वर्ष एक बार प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुल्तान सिंह को गिरफ्तार कर लिया।उसने बताया कि पंजाबी गायक फतेहजीत सिंह भी इस गिरोह में शामिल है। इसके बाद पुलिस ने फतेहजीत सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।

फतेहजीत सिंह अलग-अलग देशों में करता है कार्यक्रम

पूछताछ के दौरान फतेहजीत सिंह ने बताया कि वह पेशे से गायक है और अलग-अलग देशों में अपने कार्यक्रम करता है। काम के दौरान वह एजेंट सुल्तान सिंह के संपर्क में आया, जो लोगों को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करता था। इसके बाद वह भी उसके साथ काम करने लगा। उसने बताया कि यात्री के दिए दस लाख रपये में से उसे चार लाख रुपये कमीशन के तौर पर मिले थे।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल मामले में ही नहीं, 11 साल पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने CBI को कहा था 'बंद पिंजरे का तोता'

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर