Move to Jagran APP

Delhi Election: दिल्ली में छठ पूजा इस बार क्यों है अहम? विधानसभा चुनावों में रहता है बड़ा रोल

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में काफी सालों से भाजपा सत्ता से दूर है। कांग्रेस के बाद 10 सालों से आम आदमी पार्टी की सरकार है। अब बीजेपी इस आगामी चुनाव में चाहेगी की उसकी सरकार बने। ऐसे में पूर्वांचली वोटरों को साधने के लिए छठ पूजा को लेकर विशेष तैयारी में जुट गई है।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Wed, 23 Oct 2024 04:28 PM (IST)
Hero Image
Delhi News: छठ पूजा के माध्यम से पूर्वांचलियों को भावनात्मक रूप से जोड़ेगी भाजपा। फाइल फोटो
संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल के लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही इनका राजनीतिक महत्व भी बढ़ा है। कई विधानसभा क्षेत्रों में यह चुनाव परिणाम को प्रभावित करने की स्थिति में हैं। यही कारण है कि सभी पार्टियां इन्हें अपने साथ जोड़ने का प्रयास करती हैं।

पिछले दो लोकसभा चुनावों की तरह इस बार भी भाजपा (Delhi BJP) इन्हें साधने में सफल रही है, परंतु विधानसभा में इनका समर्थन प्राप्त करना बड़ी चुनौती है। चुनाव से पहले उन्हें अपने साथ जोड़ने का छठ पूजा भी एक अच्छा मौका है जिसकी तैयारी शुरू हो गई है।

70 में से 17 विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा प्रभाव

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड के लोग अब दिल्ली के राजनीतिक समीकरण को बनाने बिगाड़ने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। यहां के 70 में से 17 विधानसभा क्षेत्रों में इन राज्यों से संबंधित मतदाताओं की संख्या 30 से 55 प्रतिशत तक है।

छठ घाट पर पूजा करते लोगों की तस्वीर। फाइल फोटो

वर्ष 2014 और वर्ष 2019 के बाद इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में भी उन क्षेत्रों में भाजपा को अच्छी बढ़त मिली है जहां पूर्वांचल के लोगों की संख्या अधिक है। इसके बाद भी विधानसभा चुनाव में इनका समर्थन प्राप्त करना आसान नहीं है।

क्योंकि, वर्ष 2014 और वर्ष 2019 लोकसभा के बाद हुए विधानसभा चुनावों में अधिकांश पुरबिया मतदाता आम आदमी पार्टी के साथ थे। इस राजनीतिक समीकरण को देखते हुए पार्टी अपनी रणनीति बना रही है।

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

मोर्चो को मजबूत करने के लिए अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी दोनों को बदलने के बाद अब नई टीम गठित की गई है। शनिवार को पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में छठ पर्व की तैयारी पर चर्चा हुई। अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को छठ घाटों की सफाई, व्रत करने वालों को होने वाली समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का निर्देश दिया।

प्रत्येक मंडल अध्यक्षों को अपने यहां व्रत करने वालों को उपहार स्वरूप पूजन सामग्री देने के लिए सूची तैयार करने को भी कहा गया है। प्रत्येक मंडल में कम से कम 11 लोगों की सूची तैयार की जाएगी। कई मंडलों में यह काम शुरू हो गया है।

इन विधानसभा क्षेत्रों में अधिक हैं पूर्वांचल के लोग

  • बुराड़ी
  • करावल नगर
  • सीमापुरी
  • बादली
  • किराड़ी
  • नांगलोई
  • विकासपुरी
  • द्वारका
  • मटियाला
  • उत्तम नगर
  • पटपड़गंज
  • लक्ष्मी नगर
  • संगम विहार
  • बदरपुर
  • पालम
  • देवली
  • राजेंद्र नगर
  • बादली।
यह भी पढ़ें: दिव्यांगों को हर महीने मिलेंगे 5000 हजार रुपये, दिल्ली सरकार ने किया बड़ा एलान

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।