Move to Jagran APP

नोएडा: अवैध हुक्का बार पर छापा, तीन युवतियां सहित 12 गिरफ्तार

पुलिस को मार्केट के प्रथम तल पर संचालित हो रहे कैफे 27 और व्हाइट हाउस नाम से अवैध हुक्का बार मिले।

By Amit MishraEdited By: Updated: Sat, 24 Feb 2018 03:33 PM (IST)
Hero Image
नोएडा: अवैध हुक्का बार पर छापा, तीन युवतियां सहित 12 गिरफ्तार

नोएडा [जेएनएन]। सेक्टर 27 के अट्टा बाजार में संचालित हो रहे दो अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस ने तीन युवतियां सहित कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं और अधिकांश अभी पढ़ रहे हैं। दोनों हुक्का बार के संचालक फरार हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अनिल शाही ने बताया कि सूचना के आधार पर शुक्रवार दोपहर कोतवाली की स्पेशल टीम ने सेक्टर 27 स्थित अट्टा बाजार के भवानी मार्केट में छापेमारी की। इस दौरान मार्केट के प्रथम तल पर संचालित हो रहे कैफे 27 और व्हाइट हाउस नाम से अवैध हुक्का बार मिले। दोनों जगह करीब एक दर्जन युवक व कुछ युवतियां वह हुक्का पीते हुए मिले।

मादक पदार्थ मिलाकर पी रहे थे आरोपी 

आरोपी हुक्का में मादक पदार्थ मिलाकर पी रहे थे। पुलिस टीम ने मौके से तीन युवतियां सहित कुल 12 लोगों को वहां से पकड़ा गया। मौके से तीन होम थियेटर, एक डीवीडी प्लेयर, आठ हुक्के, 10 पाइप, एक छोटा गैस सिलेंडर, फलेवर सामग्री, तीन रजिस्टर सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती दिल्ली के लक्ष्मी नगर तो दो युवतियां मयूर विहार फेज तीन की रहने वाली हैं।

कई युवक व युवतियां मौके से फरार 

तीन आरोपी नाबालिग हैं। पकड़े गया एक आरोपी खोड़ा गाजियाबाद जबकि अन्य दिल्ली के घड़ौली, गंगा विहार व गांधी नगर के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार एक आरोपित अक्षय त्यागी एक अवैध हुक्का बार का मैनेजर है, जो छापेमारी में मौके से पकड़ा गया। उधर, छापेमारी में मार्केट के उस फ्लोर पर हड़कंप मच गया। कई युवक व युवतियां मौके से पुलिस को चकमा देकर फरार भी हो गए। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

दोनों अवैध हुक्का बार के संचालक हैं फरार 

पुलिस के अनुसार मार्केट संजू अवाना की बताई जा रहा है, जबकि इस मार्केट के प्रथम तल पर दीपक अवाना कैफे 27 नाम से और शिवा चौहान व्हाइट हाउस नाम से अवैध हुक्का बार संचालित कर रहा था। पुलिस छापेमारी में दोनों हुक्का बार पर नहीं मिले हैं और फरार हैं। इन्हें पकड़ने की कोशिश चल रही है। 

यह भी पढ़ें: एक छात्र ने टीचर को दिया कैंडल लाइट डिनर का ऑफर, तो दूसरे ने पार कर दी हद

यह भी पढ़ें: धर्म छिपाकर बना मददगार, शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।