Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi Weather: सुबह तेज हवा के साथ बारिश ने दी राहत, बाद में उमस से हुई आफत; जानें आज का मौसम

राजधानी दिल्ली (Delhi Weather Update) में मौसम हर दिन करवट ले रहा है। कभी बारिश से तापमान में गिरावट देखी जारी है। तो कभी उमस सभी लोगों के लिए आफत बन जाती है। शाम साढ़े पांच बजे तक 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। बदलते मौसम के कारण दिल्ली का एक्यूआई साफ है। मौसम का पूर्वानुमान गलत साबित हो रहा है।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Tue, 16 Jul 2024 08:07 AM (IST)
Hero Image
Delhi Ka Mausam: दिल्ली में मौसम ने ली करवट। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच इन दिनों राजधानी में कभी मौसम सुहाना हो जाता है तो कभी उमस से हाल बेहाल होने लगता है। सोमवार को भी ऐसा ही देखने को मिला। सुबह कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बरसात हुई।

मौसम का पूर्वानुमान हो रहा गलत साबित

इससे मौसम सुहाना हो गया। लेकिन दोपहर तक उमस बढ़ने से लोगों को फिर से गर्मी का सामना करना पड़ा। हैरत की बात यह कि मौसम विभाग ने हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी कर ग्रीन अलर्ट जारी किया था जबकि अनेक इलाकों में यलो अलर्ट की मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई।

अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 35.2 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 35.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 88 से 59 प्रतिशत दर्ज किया गया।

जहां तक वर्षा का सवाल है तो शाम साढ़े पांच बजे तक 2.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दोपहर में तेज धूप निकलने से शाम होते-होते उमस काफी ज्यादा हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

इस दौरान बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी और हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का दौर भी जारी रह सकता है। वहीं, मौसम की मेहरबानी से दिल्ली का एक्यूआई साफ ही चल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 109 रहा। इस स्तर की हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, पूरे हफ्ते मानसून रहेगा मेहरबान; जानें अन्य राज्यों में कब मिलेगी उमस से राहत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर