Move to Jagran APP

Delhi Rains: सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बरसे बादल, दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

Delhi Rain News सावन के पहले ही सोमवार को आसमान से बादल बरसे तो शिव भक्तों के चेहरे खिल उठे। वहीं बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। एनसीआर के कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। जिससे मौसम सुहाना हुआ है। उधर मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Mon, 22 Jul 2024 02:12 PM (IST)
Hero Image
सावन के पहले सोमवार को दिल्ली में हुई बारिश। जागरण फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi NCR Rain News सावन माह के पहले सोमवार यानी आज सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। वहीं, दिल्ली और ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। उधर, बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली है।

आसमान में छाए हुए बादल

आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहाना होने से कांवड़ियों को बड़ी राहत मिली है। इससे कांवड़ियों का सफर आसान हो गया है। उधर, पहले सोमवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भी गर्मी से खास राहत मिली है।

तीन दिन का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज के लिए ग्रीन और कल-परसों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि इस मानसून में मौसम विभाग के बारिश को लेकर अधिकांश पूर्वानुमान गलत साबित हुए हैं। ऐसे में अगले दो दिनों में यह कितना सही निकलेगा, वह भी समय आने पर ही पता चलेगा।

एक दिन पहले बूंदाबांदी के बाद छाए रहे बादल

एक दिन पहले हुई बूंदाबांदी के बाद अगले दो सुबह से बादल छाए रहे। सोमवार को धूप नहीं रही, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में आज हल्की, कल और परसों अच्छी बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन हल्की वर्षा हो सकती है। तापमान में स्थिरता के साथ उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। बीते कई दिन से लगातार आसमान में बादल मंडरा रहे हैं। धूप छाया रहने से मौसम में उमस बनी हुई है।

रविवार में हुई थी बूंदाबांदी

बताया गया कि रविवार को आसमान में बादल रहने के साथ बूंदाबांदी भी हुई थी। जिससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई। सोमवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 13 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। वातावरण में आर्द्रता 72 प्रतिशत दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- Weather Update: मुजफ्फरनगर में बदला मौसम, एक घंटे झमाझम बारिश ने दिलाई उमस से राहत; सड़कों व कॉलोनियों में जलभराव

मंगलवार को आसमान में मंडराते रहेंगे बादल

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को आसमान में बादल मंडराते रहेंगे। हल्की वर्षा हो सकती है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा अधिकतम 14 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। वातावरण में आर्द्रता 72 प्रतिशत रह सकती है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।