Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rains Updates: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर लगा जाम

Rain in Delhi NCR दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस भी बड़ी राहत दी है। हालांकि बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया है जिससे एक्सप्रेसवे समेत कई मार्गों पर जाम लग गया है। उधर जलभराव होने से कई जगहों पर लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

By Jagran News Edited By: Kapil Kumar Updated: Fri, 13 Sep 2024 05:58 PM (IST)
Hero Image
दिल्ली एनसीआर में बारिश हो रही है। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Rain in Delhi NCR दिल्ली एनसीआर Delhi Weather में काले बादल छा गए और हर तरफ अंधेरा छा गया है। वहीं, कई इलाकों में सुबह से ही कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। 

तेज वर्षा के बीच एक्सप्रेसवे पर वाहनों के पहिए थम गए हैं। डीएलएफ बिल्डिंग के सामने भी जाम लगा है। दिल्ली रजोकरी बॉर्डर से साइबर सिटी के इफको चौक तक करीब 10 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा है। इस दौरान वाहन जाम में रेंगते रहे हैं। 

दिल्ली एनसीआर Delhi Mausam Today में हो रही तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। वहीं, रिमझिम बारिश के बीच मौसम एकदम सुहाना हो गया है। हालांकि, गुरुवार को भी एनसीआर में अच्छी बारिश हुई थी। 

एक्सप्रेस-वे की लेन हुई जलमग्न

वहीं, गुरुग्राम में हो रही वर्षा के दौरान साइबर सिटी के एंबिएंस मॉल के सामने दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे की लेन जलमग्न हो गई। साथ ही काले बादलों के साथ घिरा आसमान के चलते इस कदर अंधेरा छा गया कि लोगों को अपने वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी।

बता दें कि राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में आज तड़के से बारिश हो रही है। इस कारण से जगह-जगह जलभराव से लोगों को दफ्तर जाने में दिक्कतें हुईं।

जारी किया था येलो अलर्ट

इससे पहले बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया था, विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना भी जताई थी। ऐसा तो नहीं हुआ, लेकिन दिनभर बादल जरूर छाए रहे। तेज हवा एवं हल्की वर्षा के बीच मौसम भी सुहाना बना रहा और तापमान में भी छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना जताई थी एवं येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। इस दौरान कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की वर्षा होती रही। धीरे-धीरे होने वाली इस वर्षा से नमी में वृद्धि हुई और तापमान में गिरावट आई।

यह भी पढ़ें- Weather News: दिल्ली-यूपी में बारिश से हाहाकर, राजस्थान के 50 गांवों पर संकट; IMD ने जारी किया अलर्ट

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 27.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सितंबर माह में दो साल का सबसे कम है। वर्ष 2022 में 27.6 डिग्री तक चला गया था।

यह भी पढ़ें- जरूरी सूचना! नदी में तब्दील हो गया है यूपी को दिल्ली से जोड़ने वाला एक हाईवे, 12-12 घंटे का लग रहा जाम

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर