Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वरिष्ठ IAS अधिकारी राजेश वर्मा बने CAQM के अध्यक्ष, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रह चुके हैं सचिव

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेश वर्मा ने सोमवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। वर्मा के पास लोक प्रशासन और शासन में 35 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में काम किया है। वर्मा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव भी रह चुके हैं।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Mon, 09 Sep 2024 06:12 PM (IST)
Hero Image
ओडिशा कैडर के 1987 बैच के अधिकारी राजेश वर्मा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष बने।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) ओडिशा कैडर के 1987 बैच के अधिकारी राजेश वर्मा ने सोमवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वर्मा आयोग में लोक प्रशासन एवं शासन में साढ़े तीन दशकों से अधिक का अनुभव और विशेषज्ञता रखते हैं।

वर्मा के पास राष्ट्रपति सचिवालय सहित केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में काम करने का व्यापक अनुभव है। 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्ति से पूर्व वर्मा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव के रूप में कार्य किया।

राजेश वर्मा ने डॉ. एमएम कुट्टी का स्थान लिया

राजेश वर्मा को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने डॉ एमएम कुट्टी का स्थान लिया, जिन्होंने तीन वर्षों तक आयोग का नेतृत्व करने के बाद सीएक्यूएम के पूर्णकालिक अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया।

यह भी पढे़ंः Weather Update: आज दिल्ली-NCR में बारिश के कम आसार, IMD ने 13 और 14 सितंबर के लिए जारी किया येलो अलर्ट