Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इस दिन ट्रैक्टर से दिल्ली जाएंगे किसान, राकेश टिकैत ने कर दिया बड़ा एलान; कहा- MSP गारंटी कानून के बिना...

किसानों के दिल्ली कूच के एलान के बीच राकेश टिकैत ने बड़ा एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार एमएसपी गारंटी कानून बनने तक किसान अपनी मांग के साथ अड़ा रहेगा। हम किसानों को समर्थन करते हैं। भाकियू कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश उत्तराखंड़ हरियाणा आदि राज्यों के जिला मुख्यालयों पर 21 फरवरी को ट्रैक्टरों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद किसान टैक्टरों के साथ दिल्ली...

By Shahnawaz Ali Edited By: Shyamji Tiwari Updated: Mon, 19 Feb 2024 08:08 PM (IST)
Hero Image
राकेश टिकैत ने कर दिया बड़ा एलान

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। भिकनपुर दुहाई में भाकियू महिला प्रकोष्ठ की महिला किसान मजदूर महापंचायत मे संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं। एमएसपी गारंटी कानून बनने तक किसान अपनी मांग के साथ अड़ा रहेगा।

सरकार ने बर्बरता की पार की हद- टिकैत

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों पर बर्बरता की हद पार रखी है। हम अभी दिल्ली नहीं जा रहे तो यूपी बॉर्डर का रास्ता जाम कर आमजन को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने जा रहे किसानों पर बर्बरता अंग्रेजी शासनकाल की याद दिलाता है।

इस दिन ट्रैक्टर से दिल्ली जाएंगे किसान

राकेश टिकैत ने कहा कि किसान भी इसी देश के नागरिक हैं, जिनके साथ मर्यादित व्यवहार किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखने का हक है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को किसान ट्रैक्टरों के साथ एक दिन के लिए दिल्ली जाएंगे, लेकिन इससे पहले भाकियू कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश उत्तराखंड़, हरियाणा आदि राज्यों के जिला मुख्यालयों पर 21 फरवरी को ट्रैक्टरों के साथ धरना प्रदर्शन करेंगे।

केंद्र सरकार का MSP पर फार्मूला मंजूर नहीं

रास्ते से अवरोधक हटाए जाएं, ताकि आमजन को भी समस्या न हो। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमएसपी पर जो फार्मूला निकाला है, वह मंजूर नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसा आंदोलन खड़ा किया जाएगा जो अनिश्चितकालीन होगा। 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमारा ट्रैक्टर खेतों में भी चलेगा और दिल्ली की सड़कों पर भी दौड़ेगा। इस मौके पर महिला राष्ट्रीय सचिव केतकी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष बबली त्यागी, महिला जिलाध्यक्ष ममता चौधरी, वंदना चौधरी के अलावा भाकियू पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली आने-जाने वालों को बड़ी राहत, 3 रास्ते और खुले; किसान आंदोलन के चलते सील हुए थे बॉर्डर

दिल्ली में किन रास्तों से एंट्री, कौन से बॉर्डर पूरी तरह सील; किसान आंदोलन पर जानें ट्रैफिक रूट

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर