Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amrit Udyan: 2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान, फ्री में मिलेगी एंट्री; ऐसे बुक करें ऑनलाइन टिकट

राष्ट्रपति भवन के Amrit Udyan के उद्यान उत्सव 2024 आम लोगों के लिए दो फरवरी से खुलेगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज करेंगी। ये उद्यान उत्सव 31 मार्च तक चलेगा। इसमें पहली बार फ्री शटल बस सर्विस केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से उद्यान तक चलेगी। इस बार बहुत सारे सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लोग अमृत उद्यान देखने के लिए ऑनलाइन टिकट पहले से भी बुक कर सकेंगे।

By Jagran News Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Thu, 01 Feb 2024 11:18 AM (IST)
Hero Image
2 फरवरी से आम लोगों के लिए खुलेगा अमृत उद्यान

 जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। खूबसूरती और रंगबिरंगे फूलों के लिए प्रसिद्ध राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान (Amrit Udyan) में 225 साल पुराने शीशम के पेड़ की कहानी भी सुनने को मिलेगी। इसके अलावा बोनसाई के 300 पौधे भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

आज बृहस्पतिवार को द्रौपदी मुर्मु अमृत उद्यान उत्सव 2024 का उद्धाटन करेगी। इसके बाद शुक्रवार यानी दो फरवरी से अमृत उद्यान को आम नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा।

खास बात यह है कि मेट्रो से आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए मुफ्त शटल सेवा की केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति भवन तक चलाई जाएगी।

50 हजार से ज्यादा लोगों ने बुक की टिकट

इस बार बहुत सारे सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। लोग अमृत उद्यान देखने के लिए ऑनलाइन टिकट पहले से भी बुक कर सकेंगे।

राष्ट्रपति भवन की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने बताया कि 50 हजार से ज्यादा लोगों ने अमृत उद्यान घूमने के लिए पहले ही टिकट बुक कर लिया है।

इस बार उद्यान में पर्यटक ‘डबल डिलाइट’, ‘सेंटीमेंटल’ और ‘कृष्णा’ नाम के गुलाबों को देख सकते हैं। बगीचे के अंदर बाल वाटिका बनाई गई है।

ऑनलाइन करें टिकट की बुकिंग

नागरिक अपनी सहूलियत और लंबी लाइन से बचने के लिए अमृत उद्यान की टिकट ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx ऑनलाइन अग्रिम टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान की गई है।

इसके अतिरिक्त लोग मौके पर पहुंचकर भी टिकट ले सकेंगे। इसके लिए सेल्फ कियोस्क भी लगाए गए हैं।

गेट नबंर 35 पर सेल्फ कियोस्क स्थापित किए गए हैं। जहां लोग वहीं पर टिकट ले सकेंगे।

टिकट पूरी तरह से निश्शुल्क है।

इन दिनों में विशेष अतिथि पहुंचेंगे अमृत उद्यान

  • 22 फरवरी : दिव्यांगजन अमृत उद्यान का अवलोकन करने आएंगे।
  • 23 फरवरी: अर्धसैनिक बल, पुलिस और सुरक्षा बल।
  • 1 मार्च: महिला, जनजातियां महिलाएं और सेल्फ हेल्प ग्रुप।
  • 5 मार्च: अनाथालयों के बच्चे पहुंचेंगे अमृत उद्यान।

क्या होगी टाइमिंग?

सोमवार को बंद रहेगा। मंगलवार से रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक पर्यटक अवलोकन कर सकेंगे। आखिरी प्रवेश चार बजे तक मिलेगा।

राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान के उद्यान उत्सव 2024 आम लोगों के लिए दो फरवरी से खुलेगा। इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज करेंगी। ये उद्यान उत्सव 31 मार्च तक चलेगा। इसमें पहली बार फ्री शटल बस सर्विस केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान तक चलेगी।