Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज आधी रात से कुछ घंटों तक बंद रहेगी आरक्षण और पूछताछ सेवा, ट्रेन यात्रियों को होगी भारी परेशानी

Train News Hindi ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। यदि यात्रियों को आरक्षण टिकट निरस्त कराना या किसी और संबंध में कोई जानकारी लेनी है तो ठहरिये। क्योंकि रेलवे की इस सेवा में कुछ घंटों की देरी होगी। करीब साढ़े चार घंटे तक दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली बंद रहेगी। पढ़िए खबर के माध्यम से पूरी जानकारी।

By Santosh Kumar Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Fri, 04 Oct 2024 01:38 PM (IST)
Hero Image
Train News: शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक रेलवे की सेवा में थोड़ा विलंब। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। Train Update: यदि आरक्षण, टिकट निरस्त कराना हो या फिर रेलवे सेवा से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक यह संभव नहीं होगा। क्योंकि, लगभग साढ़े चार घंटे तक दिल्ली यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) बंद रहेगी।

साढ़े चार घंटों के लिए पीआरएस साइट बंद

उत्तर रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फाइलों के कम्प्रेशन के मद्देनजर चार अक्टूबर को रात्रि 11.45 बजे से पांच अक्टूबर को सुबह 4.15 बजे तक कुल साढ़े चार घंटों के लिए पीआरएस साइट बंद रहेगी। उक्त अवधि के दौरान पीआरएस की निम्नलिखित सेवाऐं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

1. पीएनआर पूछताछ

2. करंट रिजर्वेशन

3. निरस्तीकरण

4. चार्टिंग

5. ईडीआर (असाधारण डेटा रिपोर्ट)

6. काउंटरों पर पीआरएस रिपोर्ट

करंट आरक्षण पर इसका कोई असर नहीं

पीआरएस बंद रहने से देर रात और तड़के यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। उन्हें ट्रेन के टाइम से संबंधित जानकारी नहीं मिल सकेगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, यात्रियों रात 11.45 बजे से पहले ट्रेन और आवश्यक सेवा की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। करंट आरक्षण पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। सुबह सवा चार बजे से पीआरएस सेवा भी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: Doctor Javed Akhtar Murder Case: नर्स से अवैध संबंध और बेटी से... क्यों हुई डॉक्टर जावेद की हत्या? सामने आई वजह

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें