Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अभी दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम करवट बदलेगा मौसम, विज्ञानी ने बताया क्या रहेगी कोहरे की स्थिति

Delhi Mausam/Weather News Update राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों के न्यूनतम अंक एक बार फिर एकल अंक में आ गए हैं। अब मौसम साफ रहने की उम्मीद है और दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है दिन के समय ठंड से राहत मिलेगी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Updated: Thu, 10 Feb 2022 06:08 PM (IST)
Hero Image
आइएमडी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की स्थिति की बहुत संभावना है।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में अभी मौसम करवट बदलेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी मगर सुबह-शाम की ठंडक सिहरन पैदा करेगी। मौसम विज्ञानी ने बताया कि सर्द हवाएं भी वापसी कर सकती हैं। अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली से सटे यूपी के शहरों में रात/सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति और घना कोहरा रहने की संभावना है। अगर अगले 24 घंटों के दौरान बात करें तो हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राजस्थान में और 13 से 15 फरवरी, 2022 की रात/सुबह के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में कोहरे की स्थिति की बहुत संभावना है।

स्काईमेट वेदर के वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और इससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान और आसपास के इलाकों से दूर चला गया है, जिससे मौसम साफ हो गया है। जब भी कोई पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास आता है और उत्तरी मैदानों पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को प्रेरित करता है, तो हवा की दिशा उत्तर पश्चिम से पूर्व की ओर बदल जाती है, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि होती है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में भी ऐसा ही हुआ था, जहां दिल्ली का न्यूनतम तापमान महज 48 घंटों में लगभग 7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया, जो 7 फरवरी को मात्र 6 डिग्री था, और 9 फरवरी को 12.8 डिग्री के दोहरे अंक तक पहुंच गया। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ के जाने और प्रेरित चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कमजोर होने के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में न्यूनतम तापमान में एक बार फिर 3-5 डिग्री की गिरावट आई है।

दिल्ली में 24 घंटे में तापमान में गिरावट 4 डिग्री के आसपास थी, कल 12.8 डिग्री से आज सुबह 9.1 डिग्री सेल्सियस तक।दरअसल, राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों के न्यूनतम अंक एक बार फिर एकल अंक में आ गए हैं। अब मौसम साफ रहने की उम्मीद है और दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जिससे दिन के समय ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि, सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः चर्चा में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का नया स्टाइल, इस बार बेहद खास रहने वाला है जन्मदिन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें