Move to Jagran APP

सानिया के नन्हे हाथ बिखेर रहे चित्रकला का जादू, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों की बना चुकी हैं पेंटिंग्स

मोदी अगेन पीएम अॉरगेनाइजेशन के राष्ट्रीय संयोजक कपिल भारद्वाज जोकि सानिया के बाबा हैं उन्होंने बताया कि दो वर्ष की आयु से ही सानिया उनके साथ रह रही है। उसके माता पिता कल्याणपुरी में रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।

By Neel RajputEdited By: Updated: Thu, 05 Nov 2020 09:40 AM (IST)
Hero Image
सानिया ने अपने बाबा कपिल भारद्वाज से प्रेरित होकर चित्रकला सीखी
नई दिल्ली [रितु राणा]। नन्हे हाथों से सानिया चित्रकला का जादू बिखेर रही हैं। खिचड़ीपुर आठ ब्लॉक स्थित शीतला माता के मंदिर के पास रहने वाली सात वर्षीय सानिया इतनी सुंदर पेंटिग बनाती हैं कि हर कोई देखता रह जाता है। प्राकृतिक दृश्य, फल, फूल, बनाते बनाते अब यह बच्ची बड़ी बड़ी शख्सीयतों के चित्र भी बनाने लगी है। तीन वर्ष की उम्र से ही सानिया ने हाथों में ब्रश व रंग थाम लिए और तभी से उस पर चित्रकला करने की उमंग भर गई। सानिया ने अपने बाबा कपिल भारद्वाज से प्रेरित होकर चित्रकला सीखी। सानिया की पेंटिंग आंखो में कैद हो जाती है। इतनी सुंदर कलाकारी व हाथों में इतनी सफाई है कि बच्ची की पेंटिंग से नजर ही नहीं हटती।      

मोदी अगेन पीएम अॉरगेनाइजेशन के राष्ट्रीय संयोजक कपिल भारद्वाज जोकि सानिया के बाबा हैं उन्होंने बताया कि दो वर्ष की आयु से ही सानिया उनके साथ रह रही है। उसके माता पिता कल्याणपुरी में रहते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। सानिया की बुआ कुमारी कोमल का पालन पोषण भी उन्होंने ही किया था। कपिल बताते हैं कि पहले वह सानिया के घर में किराए पर रहते थे, वह उनके सामने ही पैदा हुई। सानिया का उनके घर ही रहती थी और देखते ही देखते यह लगाव इतना बढ़ गया कि उसे उन्होंने अपने पास ही रख लिया और सानिया के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके पाल पोषण व पढ़ाई की जिम्मेदारी भी उन्होंने अपने हाथों में ले ली। उनके साथ सानिया की देखरेख सहायिका सुरभि कश्यप भी करती है।

 

सानिया ने बताया कि वह पढ़ लिखकर बहुत बड़ी न्यायाधीश बनना चाहती है। पुलिस को फटकार लगा सके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना उसका सपना है और वह उनसे मिलकर स्वयं उन्हें उनका चित्र भेंट करना चाहती है। चित्रकला के अलावा पढ़ाई लिखाई और योगा का भी सानिया को काफी शौक है। चित्रकारी उसका शौक है लेकिन वह पढ़ाई लिखाई करके बड़ी न्यायाधीश ही बनान चाहती है।  

सौ से अधिक सांसदों के पास है सानिया की पेंटिंग

सानिया अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व पूर्व सांसद महेश गिरी की पेंटिग बना चुकी है। कपिल भारद्वाज ने बताया कि सौ से अधिक सांसदों, कई न्यायाधीशों व बड़े बड़े अधिकारियों के पास सानिया द्वारा बनाए गए चित्र हैं जो उन्होंने स्वयं जाकर नेताओं व अधिकारियों को भेंट किए हैं। आठ फरवरी 2019 को पूर्व सांसद महेश गिरी के जन्मदिन पर सानिया ने उनकी तस्वीर बनाकर उन्हें तोहफे में दी। जिसके बदले महेश गिरी ने सानिया को चांदी का सिक्का भेंट दिया।      

'हम करेंगे स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का निर्माण' की ब्रांड एंबेसडर है सानिया

स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सानिया को विश्व स्तरीय परियोजना 'हम करेंगे स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का निर्माण' का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है। बुलंदशहर में 'हम करेंगे स्वच्छ एवं समृद्ध भारत का निर्माण' द्वारा 5 जून 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता में सानिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, स्कूल में भी वह कई चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।