Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sanjay Singh News: शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Sanjay Singh News आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार की सुबह उनके आवास पर छापेमारी की गई साथ ही सांसद के करीबियों के आवास पर भी ईडी ने तलाशी ली। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। नेता के अरेस्ट होने के बाद से राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Prince SharmaUpdated: Thu, 05 Oct 2023 07:19 AM (IST)
Hero Image
शराब घोटाले में संजय सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार की सुबह उनके आवास पर छापेमारी की गई, साथ ही सांसद के करीबियों के आवास पर भी ईडी ने तलाशी ली। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। आप नेता के अरेस्ट होने के बाद से राजनीतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बहरहाल, संजय सिंह की गिरफ्तारी के मामले को इन बिंदुओं से समझा जा सकता है...

1. दरअसल, दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर, 2021 को नई आबकारी नीति लागू करके राजस्व में इजाफा होने का दावा किया था। हालांकि, जुलाई, 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी थी। रिपोर्ट में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया था।

2.रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने 22 जुलाई, 2022 को सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। सीबीआइ की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

3. जांच एजेंसियों का आरोप है कि आबकारी लगाया कि नीति को संशोधित करते समय अनियमितता की गई थीं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया था। लाइसेंस शुल्क माफ या कम किया गया था। इससे सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

4. जांच की सिफारिश होने पर सरकार ने 30 जुलाई, 2022 को नई आबकारी नीति को वापस लेते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी थी। राज्यसभा सदस्य संजय सिंह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, उत्तर प्रदेश प्रभारी और राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य हैं। वह पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं।

5. इस मामले में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को भी सीबीआई ने घेरा

6. इसके बाद बुधवार की सुबह तड़के संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की। जिसके बाद शराब घोटाले को लेकर ईडी ने सांसद से 10 घंटे लंबी पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें अरेस्ट कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- 'एजेंसी की छवि धूमिल करने के लिए गलतबयानी कर रहे हैं संजय सिंह', ईडी ने कहा- एक जगह पर गलती से आया था नाम

7. संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। इस बीच पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं में बहस भी झिड़ी। इस बाबत कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी, पार्टी की ओर से कहा गया कि शराब नीति मामले में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

8. आप नेता की गिफ्तारी को लेकर आप प्रमुख और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि संजय सिंह को अरेस्ट करना गैर कानूनी है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चुनाव को लेकर मोदी जी की बौखलाहट को दर्शाता है।

9. इस बाबत भाजपा ने कहा कि संजय सिंह गिरफ्तारी के बाद वही विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं जो मनीष सिसौदिया ने खेला था। इसी के साथ भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आप पार्टी के नेताओं को लेकर कई सवाल खड़े किए।

10. इस मामले में आरजेडी सांसद मनोज सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा कि तानाशाही के इस युग में जो डर गया वह मर गया, अब काले दिन शुरू हो गए हैं।

11.बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को न्याय मिलना शुरू हो गया है। अब शराब घोटाल के सरगना अरविंद केजरीवाल पर भी जल्द जांच होगी।

12. नेता की गिरफ्तारी के बाद आप पार्टी ने कहा कि तानाशाह जब किसी ईमानदारी नहीं खरीद पाता तो उसे गिरफ्तार कर लेता है। संजय सिंह की तस्वीर के साथ कैप्शन दिया गया, ईमानदारी को कोई खरीद नहीं पाया है।

13. केजरीवाल ने कहा कि संजय के घर पर कुछ भी नहीं मिला, इंडिया गठबंधन से पीएम निराश हैं। उन्होंने कहा कि सार 2024 तक कई लोगों को अरेस्ट कर लेंगे।

14. सांसद की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ संजय के घर पहुंचे, यहां उन्होंने संजय के परिवार से मुलाकात की।

15. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले कि भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कानून अपना काम करेगा। सीबीआई और ईडी अपना काम कर रही है।

16. संजय सिंह को आज यानी गुरुवार को ईडी कोर्ट में पेश करेगी।

यह भी पढ़ें- इंजीनियर संजय सिंह कैसे बन गए केजरीवाल के 'दुलारे', समाजवादी नेता रघु ठाकुर और सुल्तानपुर से क्या है रिश्ता?

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर