Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली-फरीदाबाद मार्ग पर यात्रा से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, 2 महीने तक हो सकती है मुश्किल; रोजाना गुजरते हैं लाखों वाहन

एडवाइजरी जारी करने के बाद ही सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। 60 दिनों तक चलने वाले इस मरम्मत कार्य को चार चरणों में किया जाना है। हर चरण में फ्लाईओवर के केवल आधे हिस्से को 15-15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने की दिशा में मरम्मत कार्य होगा।

By V K Shukla Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Tue, 25 Jun 2024 10:12 AM (IST)
Hero Image
एडवाइजरी जारी करने के बाद ही सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एडवाइजरी जारी करने के बाद ही सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होगा। गत दिनों यातायात पुलिस ने अनुमति देने के बाद भी इस फ्लाईओवर की मरम्मत का काम इसलिए रुकवा दिया था, क्योंकि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए एडवाइजरी जारी नहीं की थी, तब से काम बंद है।

पीडब्ल्यूडी ने एडवाइजरी प्रकाशन के लिए दिल्ली सूचना एवं प्रचार विभाग के पास भेज दी है। एडवाइजरी में विभाग को इस फ्लाईओवर का उपयोग करने से बचने के बारे में लोगों को जागरूक करना है। जिससे लोगों को इस फ्लाईओवर एक तरफ का यातायात बंद होने से लोगों को होने वाली परेशानी को कम किया जा सके।

व्यस्त समय पर रहता वाहनों का काफी दबाव

सरिता विहार फ्लाईओवर पर रोजाना लाखों वाहन दिल्ली-फरीदाबाद के बीच चलते हैं। व्यस्त समय पर यहां वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पहले यह कार्य एक मई से शुरू होना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। फ्लाईओवर पर होने वाला मरम्मत कार्य गत 15 जून से शुरू किया गया था। 60 दिनों तक चलने वाले इस मरम्मत कार्य को चार चरणों में किया जाना है। हर चरण में फ्लाईओवर के केवल आधे हिस्से को 15-15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा।

एक समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं होगा

अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इसके चलते एक समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होगी, जबकि आधी लेन पर गाड़ियां चलती रहेंगी।

पहले चरण में आश्रम से फरीदाबाद जाने की दिशा में मरम्मत कार्य होगा, दूसरे चरण में इसी दिशा के बचे हुए आधे फ्लाईओवर की मरम्मत होगी। तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम आने की दिशा में मरम्मत कार्य किया जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें