Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दिल्ली में देखेंगे एक और हेमंत सोरेन', ED के समन को अनदेखा करने पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छठे समन पर भी पेश नहीं हुए हैं। इस पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री की आलोचना की है। सचदेवा ने कहा कि जिस समन को कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया हो उसे अवैध कहना कोर्ट की अवमानना है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Mon, 19 Feb 2024 04:33 PM (IST)
Hero Image
ED के समन को अनदेखा करने पर भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की आलोचना की

एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छठे समन पर भी पेश नहीं हुए हैं। इस पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री की आलोचना की है।

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) February 19, 2024

सचदेवा ने कहा कि जिस समन को कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया हो, उसे अवैध कहना कोर्ट की अवमानना है। उन्होंने कहा कि आईपीसी 174 के तहत अगर आप जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होते हैं तो यह एक क्रिमिनल ऑफेंस है और यह क्रिमिनल ऑफेंस सीएम केजरीवाल छठी बार कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल कानून से खेल रहे हैं, ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में हम अरविंद केजरीवाल में एक और हेमंत सोरेन देख रहे हैं, यह जांच एजेंसी और सब से दूर भाग रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ समस्या यह है कि वह इसे स्वीकार नहीं कर सकते। अगर उन्होंने शराब नीति के नाम पर चोरी की है तो वे सोचते हैं कि वे विद्वान वकीलों की मदद से इससे बाहर निकल सकते हैं। अब कानून अपना काम कर रहा है, जांच एजेंसी अपना काम कर रही है और अरविंद केजरीवाल आज अपना काम नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका भी पार्टी में उनके सहयोगियों मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की तरह ही हश्र होगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर