Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दिल्ली कांग्रेस को लवली के बाद इस नेता ने दिया झटका, नितिन गडकरी की मौजदूगी में BJP का थामा दामन

बीजेपी में शामिल हुए ओम प्रकाश बिधूड़ी ने कहा कि वह केंद्र सरकार की नीतियों और देश दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में जहां कार्यकर्ताओं की आवाज अनसुनी की जा रही है वहीं भाजपा के नेतृत्व 2047 में देश विश्वगुरु बनने की ओर तीव्र गति से अग्रसर है।

By sanjeev Gupta Edited By: Sonu Suman Updated: Thu, 09 May 2024 08:40 PM (IST)
Hero Image
पिछले सप्ताह ही कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बिधूड़ी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लगभग तीन दशक तक विभिन्न पदों पर काम करने के बाद पिछले सप्ताह ही कांग्रेस छोड़ने वाले वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश बिधूड़ी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं दक्षिणी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पार्टी में शामिल कराया।

इस मौके पर बिधूड़ी ने कहा कि वह केंद्र सरकार की नीतियों और देश दुनिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में जहां कार्यकर्ताओं की आवाज अनसुनी की जा रही है, वहीं भाजपा के नेतृत्व 2047 में देश विश्वगुरु बनने की ओर तीव्र गति से अग्रसर है।

25 साल तक कांग्रेस प्रदेश के महासचिव रहे

मालूम हो कि एआइसीसी सदस्य बिधूड़ी करीब 25 साल तक प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रहे हैं। उन्होंने 2013 में तुगलकाबाद से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

ये भी पढ़ें- RML के अलावा अन्य अस्पतालों में तो नहीं है नेक्सस, डॉक्टरों के मोबाइल से CBI के हाथ लग सकते हैं अहम सबूत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें