Move to Jagran APP

दिल्ली की 'लाइफलाइन' पर लगा कुछ समय के लिए ब्रेक, Yellow Line पर लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रही। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़नेवाली येलो लाइन पर तकनीकी दिक्कतों के चलते कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित रही।

By Jagran News Edited By: Sonu SumanUpdated: Thu, 04 Jan 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो के Yellow Line पर लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी।

पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी के चलते गुरुवार को कुछ समय के लिए सेवाएं बाधित रही। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर को जोड़नेवाली येलो लाइन पर तकनीकी दिक्कतों के चलते कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित रही। हालांकि बाकी लाइनों पर सेवाएं सुचारू रूप से जारी रही। उन्होंने बताया कि यह दिक्कतें लोक कल्याण मार्ग से उद्योग भवन के बीच हुई थी। 

Normal service on all other lines.— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) January 4, 2024

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal LIVE News: 'मेरी सबसे बड़ी संपत्ति मेरी ईमानदारी...इस पर दाग लगाना चाहती है BJP, सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।